नई दिल्ली। प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुई माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा को अपनी फिल्म में काम देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर एक महिला ने बलात्कार के साथ ही मारपीट, गर्भपात कराने और धमकी देने का आरोप है। सेंट्रल दिल्ली पुलिस के नबी करीम थाने की टीम ने मिश्रा को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है कि 6 मार्च 2024 को 28 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर बलात्कार, मारपीट, गर्भपात कराने, धमकी देने की धाराओं के तहत थाना नबी करीम में एफआईआर दर्ज हुई थी। महिला द्वारा की गई शिकायत के अनुसार मिशारा पिछले चार वर्षों से उसके साथ मुंबई में लिव–इन–रिलेशनशिप में रह रहे थे। उसने आरोप लगाया कि मिश्रा ने उसे तीन बार गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया गया। 18 फरवरी 2025 को भी मिश्रा उसे नबी करीम के होटल शिवा में लाया और शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वह उससे शादी करने के अपने वादे से मुकर गए।
👉 यह भी पढ़ें:
- Bankipur की उम्मीदवार वीणा मानवी नामांकन भरते ही गिरफ्तार, तेज प्रताप यादव ने दिया था टिकट
- D-Company Crackdown: मुंबई से गिरफ्तार हुआ Dawood Ibrahim मॉड्यूल का बड़ा गुर्गा! ISI कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता
- अमेरिका में बड़ा एक्शन! ‘ऑपरेशन चेकमेट’ में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, अब होगी देश निकाले की कार्रवाई
- Abhishek Banerjee Attack Case: हमले के बाद बड़ा एक्शन! 5 आरोपी गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में मचा तूफान
- तमिलनाडु में अवैध मतदान का बड़ा खुलासा, विदेश भागने से पहले 17 विदेशी नागरिक गिरफ्तार
- नीट यूजी पेपर लीक मामले में भाजपा नेता और उसका भाई गिरफ्तार, 30 लाख में खरीदा था पेपर
फिल्म में काम दिलाने का दिया था लालच
महिला का आरोप है कि झांसे से आरोपी उसे एक रिसॉर्ट में ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने एफआईआर में यह भी बताया कि आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए और इसके माध्यम से उसे धमकी भी दी। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर कई बार अलग–अलग जगहों पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। फिल्मों में काम दिलाने का लालच भी दिया।



