सायबर जालसाजी के नाम पर इमोशनल फ्रॉड-कंट्रोल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कम्प्यूटर के की बोर्ड पर एक ‘की‘ होती है – Ctrl यानी कंट्रोल की। इस नाम से फिल्म बनाने के बाद अब आई है कंट्रोल। इस फिल्म का विषय साइबर ठगी या डिजिटल लूट। फिल्म सवाल उठाती है–क्या हमारी कमाई सच में डिजिटल डिवाइसों में सुरक्षित हैं? एक गलती से आपकी मेहनत की कमाई को कोई कुछ सेकेंड्स में ही गायब हो सकती है। आपका अकाउंट खाली हो सकता है। स्कैमर्स के पास ढेर सारे तरीके होते हैं आम आदमी को ठगने के। एआई की मदद से यह और भी आसान हो गया है।

कंट्रोल फिल्म की कहानी अब कोई नया विषय नहीं है, बड़े कलाकार भी नहीं है, कहानी लचर तरीके से फार्मूलाबद्ध होकर चलती है। इस कथित एक्शन–थ्रिलर के निर्देशक सफदर अब्बास और नाहिद शाहहैं। कहानी एक इंडियन मिलिटरी अकेडमी के प्रशिक्षु अभिमन्यु की है, जिसकी परफेक्ट लाइफ तब उथल–पुथल में बदल जाती है जब उसके दोस्त और बहनोई देव की आत्महत्या हो जाती है। अभिमन्यु को पता चलता है कि इसके पीछे साइबर क्रिमिनल्स का हाथ है, जो डेटा चोरी और ऑनलाइन धमकियों के जरिए लोगों की जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं।

जामताड़ा वेब सीरीज में बताया गया था कि किस तरह ये लुटेरे काम करते हैं। इसमें खलनायक एक ही है और बाकी सब उसके बुद्धिहीन अनुयायी है। ”वो अकेला ही है, इसीलिए तो कर पाया।” फिल्म में बताया कि दुश्मन के लिए ज़हर खरीदना हो तो मोल भाव नहीं किया करते। और खेल को समझे बिना जो बाजी खेलता है, वह खिलाड़ी नहीं, अनाड़ी होता है।

फिल्म डिजिटल सेफ्टी, साइबर क्राइम और टेक्नोलॉजी के अंधेरे पक्ष पर फोकस करती है, और दर्शकों को सवाल उठाने पर मजबूर करती है कि क्या हम वाकई अपने डिजिटल जीवन को कंट्रोल कर पा रहे हैं? 1 घंटा 56 मिनट की यह फिल्म सस्पेंस और एक्शन पर निर्भर है। आज के डिजिटल युग में डेटा चोरी, हैकिंग और ऑनलाइन ब्लैकमेल जैसी समस्याओं को पेश किया गया है। यह ‘ब्लैक मिरर‘ जैसी एंथोलॉजी स्टाइल की याद दिलाती है, लेकिन भारतीय संदर्भ में। जांच के दौरान साइबर वेब का जाल जटिल दिखाया गया है कि दर्शक कन्फ्यूज़ ही रहता है।

कहानी की गहराई की कमी लगाती है। साइबर क्रिमिनल्स का मोटिव और बैकस्टोरी ज्यादा एक्सप्लोर नहीं की गई, जिससे थ्रिलर का पंच कमजोर पड़ जाता है। आत्महत्या का ट्रिगर जल्दी सुलझ जाता है, लेकिन उसके इमोशनल इम्पैक्ट को डील करने में फिल्म हिचकिचाती है।

महिला पात्रों की उपस्थिति फिलर जैसी है।

करवा चौथ के दिन रिलीज इस फिल्म में कंट्रोल दर्शकों के हाथ में ही है। एक गैरजरूरी फिल्म !

कंट्रोल टालनीय फिल्म है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।