बर्धमान। पश्चिम बंगाल के बर्धमान स्टेशन पर रविवार शाम को भगदड़ मच गई। इसमें कई लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। रविवार को छुट्टी होने के कारण स्टेशन पर ज्यादा भीड़ थी। पुल से उतरने के दौरान अफरातफरी मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिरते गए।
बताया जाता है कि लगभग एक ही समय पर स्टेशन के 4, 6 और 7 नंबर प्लेटफॉर्म पर तीन ट्रेनें खड़ी थीं। ट्रेन पकड़ने के लिए यात्री सीढ़ियों से तेजी से नीचे उतर रहे थे। संकरी सीढ़ियों पर अचानक भीड़ बढ़ने से अफरातफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसी दौरान कई यात्री नीचे गिर पड़े और दबकर घायल हो गए। सूचना मिलते ही रेलवे की राहत व बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का महापर्व: दूसरे और अंतिम चरण में 142 सीटों पर मतदान शुरू, करोड़ों मतदाता कर रहे भविष्य का फैसला
- पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान झड़पें और बम धमाके की खबरें, कुछ जगहों पर वोटिंग प्रभावित
- पश्चिम बंगाल चुनाव का बिगुल: पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान, कड़ी सुरक्षा के बीच लोकतंत्र का महापर्व शुरू
- पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली को टिकट


