चुनाव से पहले ही बिहार में एनडीए को बड़ा झटका, चिराग पासवान की उम्मीदवार भोजपुरी एक्ट्रेस सीमा सिंह का नामांकन रद्द

Date:

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बड़ा झटका लगा है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया। चिराग पासवान ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस को मढ़ौरा से टिकट दिया था। इस तरह एनएडीए को चुनाव से पहले ही एक सीट का नुकसान हो गया है।

बताया जाता है कि नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कागजातों में कमी और तकनीकी खामियां पाए जाने के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने ये कार्रवाई की। सीमा सिंह के साथ निर्दलीय अल्ताफ आलम राजू, बसपा के आदित्य कुमार और निर्दलीय विशाल कुमार का पर्चा भी रद्द हो गया। इस कार्रवाई से केवल लोजपा (रामविलास) के समर्थकों में निराशा है, बल्कि मढ़ौरा का चुनावी समीकरण भी अब पूरी तरह से बदल गया है। बिहार एनडीए की ओर से ये सीट चिराग पासवान के कोटे में दी गई थी।

मजबूत उम्मीदवार मानी जा रही थीं सीमा

सीमा सिंह को मढ़ौरा में एनडीए का मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा था। कहा जा रहा है कि सीमा का नामांकन रद्द होने से एनडीए की एक सीट पहले ही कम हो गई है। रद्द हुए उम्मीदवारों में जदयू से बागी होकर निर्दलीय नामांकन करने वाले अल्ताफ आलम राजू भी शामिल हैं, जो पिछली बार इस सीट से चुनाव लड़े थे।

अब राजद और जनसुराज में होगी भिड़ंत

सीमा सिंह के चुनावी मैदान से बाहर हो जाने के बाद अब मढ़ौरा सीट पर मुकाबला मुख्य रूप से राजद और जनसुराज सहित अन्य प्रत्याशियों के बीच सीमित हो जाएगा। राजद के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार राय हैं, जो निवर्तमान विधायक और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related