मध्यप्रदेश में भी गुजरात फॉर्मूला लागू करने की तैयारी, कई बड़बोले और नॉन परफॉर्मर मंत्रियों की होगी छुट्टी!

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। भाजपा मध्यप्रदेश में भी गुजरात फॉर्मूला लागू करने की तैयारी में हैं। ऐसे में कई बड़बोले और नॉन परफॉर्मर मंत्रियों की छुट्‌टी हो सकती है। कई मंत्री ऐसे हैं, जिनका अपने काम और क्षेत्र पर ध्यान नहीं है, वहीं कई सत्ता में रहते हुए भी सत्ता विरोध में जुटे हुए हैं। ऐसे में भाजपा उनकी छुट्‌टी कर नए विधायकों को मंत्री पद पर विराजमान करा सकती है।

उल्लेखनीय है कि गुजरात में लंबे समय से काबिज भाजपा ने मंत्रिमंडल विस्तार में जो फॉर्मूला अपनाया है, उससे कई प्रदेशों के सत्ताधीशों की नींद उड़ गई है। गुजरात में जो कुछ भी हुआ, उसके पीछे कई कारण रहे हैं, लेकिन इसमें से एक बड़ा कारण लंबे समय से सत्ता में होने के कारण लोगों की नाराजगी भी बताई जा रही है। मध्यप्रदेश भी गुजरात जैसा ही राज्य है।

विधानसभा चुनाव में भी हुए थे प्रयोग

मध्यप्रदेश में भाजपा लंबे समय से काबिज है। यहां भी पिछले विधानसभा में कई प्रयोग हुए। केंद्र से कई मंत्रियों को विधानसभा चुनाव लड़ने भेजा गया। इनमें से अधिकांश सीएम पद के लिए घुंघरू बांधकर बैठे थे, लेकिन अचानक मोहन यादव के नाम की घोषणा हो गई। मोहन यादव के सीएम बनने के बाद से यहां के कई सीएम इन वेटिंग सत्ता विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित हो गए। पीठ पीछे से लेकर कैबिनेट मीटिंग तक विरोध किया जाने लगा। हालांकि मोहन यादव ने भाजपा आलाकमान के फ्री हैंड देने के कारण असंतोषियों पर काबू रखा है, लेकिन अगर ज्यादा समय तक यह चलता रहा तो मध्यप्रदेश में भी गुजरात मॉडल लागू हो सकता है। ऐसे में खुद को दिग्गज समझने वाले कई मंत्रियों की छुट्‌टी हो सकती है।

मध्यप्रदेश में भी कई मंत्रियों से जनता है नाराज

मध्यप्रदेश में कई मंत्री ऐसे हैं, जो न अपने विभाग पर ध्यान दे रहे हैं और न ही अपने विधानसभा क्षेत्र और न ही अपने प्रभार वाले जिले पर। कई बार संगठन से लेकर सीएम तक समझाइश दे चुके हैं, लेकिन कुछ मंत्री अपने आप में सुधार लाने के तैयार नहीं हैं। सूत्र बताते हैं कि भाजपा आलाकमान की ऐसे मंत्रियों पर कड़ी नजर है। अब जब भी मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा, इनका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

गुजरात में एक साथ ले लिया था सबका इस्तीफा

गुजरात में दिसंबर 2022 में सरकार के गठन के महज तीन साल के भीतर पूरी कैबिनेट बदल दी गई। सारे मंत्रियों के इस्तीफे एक साल ले लिए गए थे और उनमें से कई को दोबारा मौका नहीं मिला। इसके कई कारण हैं, लेकिन एक कारण मंत्रियों की ग्राउंड रिपोर्ट ठीक नहीं है। दूसरी वजह स्थानीय निकाय के चुनाव हैं जो बहुत जल्द होने वाले हैं। भाजपा का यह कैबिनेट फेरबदल मिशन 2027 के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सारे नए समीकरण आजमा कर देखना चाहती है। गुजरात में सरकार के प्रति लोगों की नाराजगी बढ़ रही थी। इसीलिए कई वर्षों से भाजपा यह प्रयोग कर रही है। सत्ता में बने रहने के लिए मंत्री, मुख्यमंत्री और पार्षदों को बदलकर सत्ता विरोधी लहर को मात देने की कोशिश होती है।

नड्‌डा ने गुजरात को बताया था लैबोरेटरी

वर्ष 2022 जब रुपाणी को अचानक इस्तीफा देने के लिए कहा गया था। उस समय भजापा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा खा कि गुजरात पार्टी के लिए शासन और संगठन का लैबोरेटरी है और भाजपा इस मॉडल को पूरे देश में लागू करेगी। गुजरात भाजपा ने राजनीतिक नियंत्रण बनाए रखने के लिए कई संगठनात्मक और शासन संबंधी बदलाव किए। पहली बार उसने नो–रिपीट फॉर्मूला 2021 के नगरपालिका चुनाव में इस्तेमाल किया था। इसमें तीन कार्यकाल पूरा कर चुके और 60 साल से ऊपर के लोगों को चुनाव लड़ने से रोका गया। भाजपा ने दिल्ली में भी इसी रणनीति का इस्तेमाल किया, जब उसने 2017 के नगर निगम चुनाव से पहले सभी पार्षदों को बदल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

खरगे के पीएम मोदी पर विवादित बयान के दौरान हंगामा, कार्यकर्ताओं ने युवक को पीटा

पटना में खरगे के पीएम मोदी पर विवादित बयान के दौरान हंगामा हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध करने वाले युवक को पीट दिया।

दिग्विजय सिंह ने समझाया सनातन का अर्थ, कहा- मैंने कुरान पढ़ी, हिंदुत्व नहीं मानता

दिग्विजय सिंह ने सनातन धर्म और हिंदुत्व में फर्क बताया। साथ ही कहा कि उन्होंने कुरान पढ़ी है लेकिन हिंदुत्व की विचारधारा नहीं मानी।

वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना का शानदार शक्ति प्रदर्शन

वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना ने 94वें स्थापना दिवस के अवसर पर 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो में दमदार प्रदर्शन किया। इस भव्य आयोजन में 100 विमानों ने हिस्सा लिया।

रेल मंत्री और CM मोहन यादव ने सीधी-पन्ना दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रेल मंत्री और CM मोहन यादव ने 24 अक्टूबर को सीधी-पन्ना दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह उद्घाटन सीधी जिले को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ता है।

मध्यप्रदेश में भाजपा ने बदला अभियान का नारा, अब कांग्रेस पर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ से हमला

मध्यप्रदेश में भाजपा ने अपने अभियान का नारा बदला और अब कांग्रेस पर 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' से हमला तेज किया है। यह नया नारा 5 नवंबर तक चलेगा।

इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरी नोएडा महिला की मौत, बॉयफ्रेंड अजय हिरासत में

इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरी नोएडा महिला की मौत। बॉयफ्रेंड अजय मुंडे पुलिस हिरासत में। जांच जारी है।

भोपाल में बनेगी प्रदेश की पहली सरकारी आयुर्वेद फार्मेसी, दवाएं आधी कीमत में

भोपाल में पहली सरकारी आयुर्वेद फार्मेसी बन रही है, जो दवाएं आधी कीमत में उपलब्ध कराएगी। यह पहल मरीजों के लिए राहत लेकर आएगी।

स्टांप ड्यूटी चोरी में जिला पंजीयक नायडू, बिल्डर चुघ और उप पंजीयक सिंह को हाई कोर्ट से झटका, नहीं निरस्त होगी एफआईआर

इंदौर हाईकोर्ट ने स्टांप ड्यूटी चोरी मामले में एफआईआर निरस्तीकरण से इनकार किया है। कोर्ट ने जांच में हस्तक्षेप करने से मना किया।

इंदौर में ESIC इंटर्न डॉक्टरों को 5 महीने से नहीं मिला स्टाइपेंड, कलेक्टर से शिकायत

इंदौर ESIC इंटर्न डॉक्टरों को पांच महीने से स्टाइपेंड नहीं मिला है। उन्होंने कलेक्टर से शिकायत कर हड़ताल शुरू की है।

इंदौर में 42 लाख पुराने वाहनों पर नहीं लगी HSRP प्लेट, नियमों का उल्लंघन

इंदौर में पुराने वाहनों पर HSRP प्लेट न लगाने की समस्या जारी है। लगभग 75,000 वाहनों पर यह अनिवार्य प्लेट अभी भी नहीं लगी है।