पुणे के शनिवार वाड़ा में नमाज पढ़ने पर विवाद, भाजपा सांसद ने गोमूत्र से कराया शुद्धिकरण, हुई शिव वंदना

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

पुणे। यहां के ऐतिहासिक किले शनिवार वाड़ा में कुछ मुस्लिम महिलाओं द्वारा नमाज पढ़े जाने के बाद सियासत गरमा गई है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी और कुछ हिंदू संगठनों ने उस स्थान का शुद्धिकरण कराया। उस जगह को गौमूत्र से धोया गया और शिव वंदना की गई।

सांसद मेधा कुलकर्णी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। शनिवार वाड़ा नमाज पढ़ने की जगह नहीं है। भाजपा सांसद ने आगे कहा कि हमने वहां शिव वंदना और शुद्धिकरण किया। हमने भगवा झंडा फहराने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन ने हमें रोक दिया। ये लोग कहीं भी नमाज पढ़ते हैं और फिर उसे वक्फ संपत्ति में जोड़ने की कोशिश करते हैं। हिंदू समाज अब जागरूक है।

Pune Namaz Controversy: शनिवार वाड़ा में मुस्लिम महिलाओं ने पढ़ी नमाज़, फिर  BJP सांसद ने किया ये काम, मचा बवाल | pune namaz controversy shaniwar wada  bjp mp Medha Kulkarni shuddhikaran -

उल्लेखनीय है कि हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ मुस्लिम महिलाएं शनिवार वाड़ा के अंदर नमाज अदा कर रही थीं। इस पर भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने नाराजगी जताई और कहा कि यह जगह मराठा साम्राज्य का प्रतीक है और यहां नमाज़ पढ़ना हर पुणेकर के लिए चिंता और आक्रोश की बात है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने भी नमाज पढ़ने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि शनिवार वाड़ा हमारी वीरता का प्रतीक है। अगर हिंदू हाजी अली में हनुमान चालीसा पढ़ें तो मुसलमानों की भावनाएं आहत होंगी। तो नमाज सिर्फ मस्जिद में होनी चाहिए।

विपक्ष ने इस मामले में भाजपा पर धार्मिक नफरत फैलाने का आरोप लगाया। एनसीपी नेता रूपाली पाटिल थोम्बरे ने मेधा कुलकर्णी पर मजहबी तनाव भड़काने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करने की मांग की। वहीं एआईएमआईएम प्रवक्ता वारिस पठान ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा तीन-चार मुस्लिम महिलाओं ने जुमा की नमाज पढ़ ली तो क्या हो गया? हम तो कभी आपत्ति नहीं करते जब ट्रेन या एयरपोर्ट पर गरबा होता है। वारिस पठान ने कहा कि शनिवार वाड़ा एएसआई संरक्षित स्थल है, वहां सभी को जाने का हक है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजगढ़ के बिट्टू तबाही की मेहनत, सीएम मोहन यादव ने की सराहना

बिट्टू तबाही ने अकेले अजनार नदी को साफ किया, जिसे सीएम मोहन यादव ने सराहा। इस पहल ने समाज में जागरूकता फैलाने का काम किया है।

शिक्षकों से मिले पीएम मोदी, वक्तृत्व कला पर मांगी सलाह

प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षकों से वक्तृत्व कला पर सलाह ली, आत्मविश्वास और अभ्यास पर जोर दिया।

क्या श्याम ‘टेलर’ इंदौर के दावेदारों की नहीं ले पा रहे ‘नाप’, अध्यक्ष की नियुक्ति में कहां फंस रहा पेंच?

श्याम टेलर के नेतृत्व में इंदौर भाजयुमो अध्यक्ष पद की नियुक्ति में देरी हो रही है। दावेदारों और कार्यकर्ताओं में निराशा है।

भागीरथपुरा: दूषित जल संकट के बाद नई पाइपलाइन से शुद्ध जल आपूर्ति

भागीरथपुरा में दूषित जल संकट के बाद नई पाइपलाइन से शुद्ध जल आपूर्ति बहाल हो गई है।

इंदौर: फुटपाथ कब्जे पर एफआईआर, विशेष योजना लागू

इंदौर में फुटपाथ कब्जे पर एफआईआर की योजना और विशेष योजना से शहर में बदलाव की उम्मीद।

इंदौर सड़क हादसे: 65% मौतें 18-35 उम्र के युवाओं की

सड़क हादसों में 65% मौतें 18-35 उम्र के युवाओं की। समाज के लिए गंभीर समस्या। जागरूकता और सख्त नियम जरूरी।

केरल सड़क हादसे में 8 छात्र काल के गाल में समाए

केरल के त्रिशूर जिले में सड़क हादसे में 8 छात्रों की मौत हो गई। हादसा पनामपिक्कुन्नू इलाके में हुआ।

बड़े पर्दे पर ओटीटी सीरीज जैसी है – ‘मिर्जापुर : द मूवी’

मिर्जापुर: द मूवी बड़े पर्दे पर ओटीटी सीरीज का अनुभव देती है। हिंसा, सत्ता संघर्ष और परिचित किरदारों के साथ, लेकिन लंबाई में कमी।

पिनाकल डिजायर प्रोजेक्ट के मामले में संजय अग्रवाल समेत चार पर एफआईआर

इंदौर के पिनाकल डिजायर प्रोजेक्ट के जमीन विवाद में संजय अग्रवाल समेत चार पर एफआईआर दर्ज।

उज्जैन के दो खाद्य अधिकारियों के खिलाफ भोपाल में शिकायत, ईओडब्ल्यू जांच का हवाला

उज्जैन के खाद्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। ईओडब्ल्यू जांच का हवाला दिया गया है।