फर्जी बाबा अशोक खरात बांटता था ‘ओश्नो जल’ का प्रसाद, महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर भी बन गई थीं शिकार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

-डॉ.प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार

महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर को फंसाने वाला बाबा तथाकथित ज्योतिषी अशोक खरात तो बड़ा ही भयंकर फ्राडिया निकला। वो प्रसाद में ‘ओश्नो जल’ बांटता था। ये प्रसाद ज़बरदस्त होता था। सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया ने उसका राजफाश किया।
नतीजा : बाबा सीखचों में और बॉबी को आयोग अध्यक्ष का पद छोड़ना पड़ा।
‘ओश्नो जल’ के बारे में :
बाबा कैप्टन अशोक खरात प्रसाद के रूप में ‘ओश्नो जल’ बांटता /बेचता था। उसके हाई प्रोफाइल चेले यह प्रसाद गाड़ियां और हेलीकॉप्टर भेजकर यह प्रसाद मंगवाते थे। यह जल बहुत ही ‘दिव्य’ होता था क्योंकि इसमें कई ‘दिव्य’ चीजें मिली होती थीं।
प्रसाद में ‘वैसा’ मज़ा :
सादे पानी में वह रंगीन कफ़ सिरप घोलता ताकि रंग और स्वाद बदले। कफ़ सिरप में नींद की दवा भी होती है तो उससे खुमारी चढ़ती । फिर वह उसमें वियाग्रा पीसकर मिला देता, जिससे प्रसाद का आचमन करनेवाले को उत्तेजना आ जाती। भक्तों को ‘एनर्जी’ का डोज़ मिल जाता। धीरे धीरे इस ‘प्रसाद’ की लत लग जाती। यह डिवाइन प्रसाद बाबा का यूएसपी बन गया। बड़े-बड़े नेता और कारोबारी उसके चेले बन गए। महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर भी उसके जाल में फंस गई थी।
पुलिस को चकमा देता रहा धूर्त :
सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया उसके बारे में बार बार आवाज़ उठाती रहीं। भनक लगी तो वह भागने लगा। मिरगांव (सिन्नर तालुका) के फार्महाउस से नासिक क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने उसे गिरफ्तार किया। वह भाग नहीं पाए इसके लिए पहले रात में ‘चोर-चोर’ का शोर मचाकर अफरा-तफरी पैदा की, फिर बेडरूम में घुसकर पकड़ा। यह गिरफ्तारी 18 मार्च 2026 को हुई।
शुद्धि’ के नाम पर :
58 से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप्स , हिडन कैमरे, पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए, महिलाओं को ‘योनि शुद्धि’ के नाम पर ड्रग्स देकर यौन शोषण किया। खरात ने खुद को ‘भगवान का अवतार’ और न्यूमेरोलॉजिस्ट बताकर सत्ता के गलियारों में घूमता था।
हर पार्टी के नेता तक पहुंच :
अंजली दमानिया के खुलासे के मुताबिक, ‘ओश्नो जल’ हर पार्टी के नेताओं तक पहुंचता था। तिरुपति बालाजी ट्रस्ट का एक ट्रस्टी, मुंबई का एक डिप्टी कलेक्टर (जो खरात को पैसा भी देता था) और यहां तक कि शिर्डी-सिन्नर के प्रभावशाली लोग भी इनमें शामिल थे। खरात श्री ईशानेश्वर महादेव टेम्पल ट्रस्ट के चेयरमैन था, जहां 2022 में तत्कालीन सीएम एकनाथ शिंदे ने अपनी पत्नी, राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विके पाटील और प्राथमिक शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर के साथ दौरा किया और गौशाला निर्माण के लिए दान भी दिया।
शैतान बुद्धि :’
ओश्नो जल’ के माध्यम से नेताओं को शारीरिक रूप से उत्तेजित और मानसिक रूप से कमजोर बनाता। महिलाओं को पति की मौत का भय, हिप्नोसिस और ‘काले जादू का दर दिखाकर यौन शोषण का शिकार बनाता। एफआईआर के अनुसार 35 वर्षीय महिला को ‘आध्यात्मिक अनुष्ठान’ के बहाने नशीला पेय पिलाया, फिर शुरू हुआ बलात्कार और ब्लैकमेल का सिलसिला। पुलिस को 58 महिलाओं के अश्लील वीडियो मिले, उसके ऑफिस में हिडन कैमरे लगे थे, गिरफ्तारी के वक्त पिस्तौल-कारतूस बरामद हुआ।

👉 यह भी पढ़ें:

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा

इंदौर में नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए अनुमति विवाद छिड़ गया है। राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति मिलने के बाद भाजपा ने बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित किया।

जेपी नड्डा का बयान: क्या पीएम मोदी को मिलेगा भारत रत्न? पढ़ें पूरी खबर

जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को भारत रत्न मिलने को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है। भाजपा में इस विषय पर अभी कोई आधिकारिक चर्चा नहीं हुई है।

पाकिस्तानी नौसेना की असुरक्षित टक्कर पर भारत का कड़ा विरोध, पाक हाई कमीशन तलब

पाकिस्तानी नौसेना की असुरक्षित टक्कर पर भारत ने कड़ा विरोध जताया और पाक हाई कमीशन को तलब किया। यह घटना उत्तरी अरब सागर में हुई।

भोपाल में ओवैसी के काफिले की तेज रफ्तार बाइकें टकराईं, कई घायल

भोपाल में ओवैसी के काफिले की तेज रफ्तार बाइकें टकराईं, जिससे कई घायल हुए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

असदुद्दीन ओवैसी ने BJP MLA रामेश्वर शर्मा को स्टेज से दी खुली चुनौती

असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा को स्टेज से खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो काजी कैंप पर मिसाइल गिराएं।

BJP सांसद ने राहुल गांधी के इंदौर दौरे को कहा ‘सर्कस शो’, कांग्रेस विधायक ने किया पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर भाजपा सांसद ने कहा 'सर्कस शो', कांग्रेस विधायक ने पलटवार किया। मध्य प्रदेश की सियासत में बढ़ा तनाव।

MP Weather Update: 19 सितंबर के बाद मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश में 19 सितंबर के बाद मौसम में बदलाव का अनुमान है। बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है, जिससे तापमान में बदलाव होगा।

इंदौर में 30 हजार लोगों को मिलेगा जमीन का पट्टा, 17 सितंबर को नितिन नवीन करेंगे शुरुआत

इंदौर में 30 हजार लोगों को जमीन का पट्टा मिलने जा रहा है। 17 सितंबर को नितिन नवीन इस योजना की शुरुआत करेंगे। इससे नागरिकों को कानूनी सुरक्षा मिलेगी।

इंदौर में आरओ प्लांट और उद्योगों में फ्लो मीटर अनिवार्य, भूजल संरक्षण पर जोर

इंदौर में आरओ प्लांट और उद्योगों में फ्लो मीटर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। भूजल संरक्षण को लेकर प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं।

इंडिगो की अगरतला-दिल्ली फ्लाइट में स्मोक वार्निंग, लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग

अगरतला-दिल्ली फ्लाइट में स्मोक वार्निंग के बाद विमान को लखनऊ डायवर्ट कर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। 103 यात्री और 6 क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।