बिहार चुनाव 2025: पीएम मोदी आज से करेंगे चुनावी शंखनाद, समस्तीपुर और बेगूसराय में दो बड़ी रैलियां
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान अब तेज़ी पकड़ चुका है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 24 अक्तूबर, से अपने चुनावी अभियान का शंखनाद करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
👉 यह भी पढ़ें:
- BRICS शिखर सम्मेलन 2026: PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले
- BRICS के 20 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे 4 देशों से बढ़ा 21 देशों का परिवार
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
सुबह 11 बजे पीएम मोदी सबसे पहले कर्पूरी ग्राम पहुंचेंगे, जहां वे भारत रत्न स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे अपने चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की पहली रैली समस्तीपुर में दोपहर 12:15 बजे और दूसरी रैली बेगूसराय में दोपहर 2 बजे निर्धारित है। इस दौरान वे बिहार की जनता से एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन की अपील करेंगे
विपक्ष पर मोदी का निशाना — “लठबंधन” कहा
इससे पहले गुरुवार को पीएम मोदी ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के दौरान बिहार के युवा कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर हमला बोलते हुए उसे “लठबंधन” करार दिया।
अगला दौरा 30 अक्तूबर को
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी का दूसरा बिहार दौरा 30 अक्तूबर को प्रस्तावित है, जहां वे मुज़फ्फरपुर और छपरा में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे।



