तकनीकी खराबी से अलास्का एयरलाइंस की सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द, आईटी टीम कर रही है सुधार का प्रयास
अमेरिकी एयरलाइन कंपनी अलास्का एयरलाइंस ने गुरुवार शाम अपनी सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया। कंपनी ने बताया कि यह कदम तकनीकी खराबी (आईटी फॉल्ट) के कारण उठाया गया है, जिससे उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा था।
👉 यह भी पढ़ें:
- त्रिची से सिंगापुर जा रही IndiGo फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 127 यात्रियों के बीच मची हलचल
- अलास्का में बड़ा विमान हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर्ड प्लेन रडार साइट के पास क्रैश
- हवा में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी से मचा हड़कंप! 170 यात्रियों से भरी Air Arabia Flight की इमरजेंसी लैंडिंग
- ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़: हाई कोर्ट ने सास की अग्रिम जमानत रद्द की, CBI कार्रवाई का रास्ता साफ
- भारत और बीजिंग के बीच फिर शुरू होगी सीधी फ्लाइट, भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
- दुबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ड्रोन हमले के बाद एयर इंडिया ने अस्थायी तौर पर रद्द की उड़ानें
संघीय विमानन प्रशासन (FAA) के अनुसार, यह रोक अलास्का एयरलाइंस की सहायक कंपनी होराइजन एयर पर भी लागू की गई। यह रोक दो घंटे से अधिक समय तक रही। गौरतलब है कि इसी वर्ष जुलाई में भी एयरलाइन को आईटी समस्या के चलते लगभग तीन घंटे के लिए सभी उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं।
अलास्का एयरलाइंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक बयान जारी करते हुए कहा,अलास्का एयरलाइंस में आईटी खराबी के कारण परिचालन प्रभावित हो रहा है। अस्थायी रूप से उड़ानें रोक दी गई हैं। असुविधा के लिए हमें खेद है। यदि आपकी आज रात उड़ान निर्धारित है, तो कृपया हवाई अड्डे पर जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जांच लें।”



