👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- स्वतंत्रता दिवस पर हॉकी टीम ने दिया जीत का तोहफा, वेल्स को 3-1 से हराया
- स्वतंत्रता दिवस विशेष : आजादी के लिए आवश्यक हैं जन आंदोलन
0:00 left
नई दिल्ली। भारत और बीजिंग के बीच जल्द ही सीधी उड़ानें शुरू होने जा रही है। इससे चीन जाने वाले भारतीय यात्रियों की परेशानी दूर हो जाएगी। भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है।
शनिवार को भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एयर चाइना इन उड़ानों को संचालित करेगा। यू जिंग ने इसे केवल यात्रा ही नहीं बल्कि व्यापार, पर्यटन और भरोसा बहाली की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने इसे एससीओ और ब्रिक्स देशों के बीच लोगों से लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए ग्रीन सिग्नल करार दिया। उल्लेखनीय है कि पहले कोरोना महामारी के बाद भारत और चीन के बीच उड़ानें बंद हो गई थीं। इसके बाद सीमा पर सैन्य टकराव की वजह से 2020 से ही उड़ान सेवाएं ठप थीं। जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई। इसके बाद से दोनों देशों के रिश्तें में सुधार शुरू हुए।



