मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग को सता रहा इंटरव्यू में रिश्वत का डर, सूचना जारी कर किया अलर्ट-कोई पैसे मांगे तो करें शिकायत

Date:

इंदौर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग में अबी विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार चल रहे हैं। आयोग ने अपनी वेबसाइट पर एक सूचना जारी कर अभ्यर्थियों को अलर्ट किया है। इसमें कहा गया है कि यदि कोई भी व्यक्ति भर्ती या साक्षात्कार में पास कराने के नाम पर राशि की मांग करता है, तो अभ्यर्थी तुरंत उसकी शिकायत कर सकते हैं।

आयोग द्वारा वेबसाइट पर जारी नोटिस में लिखा है कि कार्यालय में आने वाले आगंतुकों को सूचित किया जाता है कि आयोग में साक्षात्कार एवं परीक्षा मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और योग्यता के आधार पर होती है। यदि आयोग कार्यालय या बाहर का कोई व्यक्ति परीक्षा या साक्षात्कार में उत्तीर्ण कराने का आश्वासन देता है अथवा किसी कार्य के बदले किसी प्रकार की राशि की मांग करता है, तो उसकी शिकायत सचिव, लोक सेवा आयोग के ईमेल secretary-mp@nic.in पर की जा सकती है। प्राप्त शिकायत को पूर्णतया गोपनीय रखा जाएगा।

ओएसडी बोले-सतर्कता के लिए उठाया कदम

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के ओएसडी डॉ. आर. पंचभाई ने कहा कि यह एक सतर्कता के तौर पर जारी की गई है। उन्होंने कहा कि अभी लगातार इंटरव्यू चल रहे हैं। इंटरव्यू के परिणाम भी रहे हैं। सहायक प्राध्यापक, क्रीड़ा अधिकारी, ग्रंथपाल (उच्च शिक्षा) के अलावा विशेषज्ञ मेडिकल ऑफिसर के भी इंटरव्यू चल रहे हैं। इसीलिए सूचना इस वर्ष सतर्कता के तौर पर जारी की गई है।

नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन ने किया धन्यवाद

नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (एनईयूआई) इस सूचना पर कहा है अभ्यर्थी अब व्हिसलब्लोअर बन सकते हैं। एनईयूआई के सदस्य रंजीत किसानवंशी ने बताया कि यूनियन लंबे समय से आयोग की भर्तियों में पारदर्शिता बढ़ाने की मांग कर रहा था। उन्होंने कहा कि आज हम मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने इस प्रकार की पहल की है। आयोग इस कदम को केवल औपचारिकता मात्र रखे, बल्कि इसे कड़ाई से लागू करे, ताकि मध्यप्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तमिलनाडु में थे। कोयंबटूर में उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि डीएमके, कांग्रेस और उनके साथियों ने इसे नफरत और ओछी राजनीति कर पास नहीं होने दिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज अपनों के बीच मैं अपनी पीड़ा और अपना गुस्सा व्यक्त करना चाहता हूं। 2023 में हमने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया और इस महीने की 16 तारीख को हम संसद में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने के लिए महत्वपूर्ण विधेयक लेकर आए। मैंने सभी पार्टियों से इसका समर्थन करने का अनुरोध किया, लेकिन डीएमके, कांग्रेस और उनके साथियों ने इसे नफरत और ओछी राजनीति का शिकार बना लिया। अगर ये बिल पारित हो जाता तो तमिलनाडु की बहुत सारी महिलाएं विधायक और सांसद बन पात, लेकिन डीएमके ऐसा नहीं होने देना चाहती। डीएमके के कृत्य अब एक्सपोज हो चुके हैं पीएम मोदी ने कहा कि डीएमके के कृत्य अब बहुत अच्छे से एक्सपोज हो चुके हैं। जनता डीएमके के काले कारनामे अच्छे से जान चुकी है। झूठ फैलाने से उनके काले कारनामे छिपने वाले नहीं हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं सभी से कहता हूं. कल संसद में बिल का गिरना अंत नहीं है, यह शुरुआत है। हम संघर्ष करते रहेंगे। महिलाओं को उनका हक दिलाकर रहेंगे। तमिलनाडु में महिलाएं सुरक्षित नहीं पीएम मोदी ने कहा कि आज तमिलनाडु में महिलाएं और यहां तक कि जवान लड़कियां भी अपराधियों से सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन अब डीएमके की इस महिला विरोधी सोच का जवाब ज़रूर दिया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि डीएमके संसद में भी महिलाओं के साथ खड़ी नहीं होती, लेकिन अब इसकी महिला विरोधी सोच को कड़ी चुनौती दी जाएगी। पीएम मोदी ने डीएमके की पॉलिसी परिवार द्वारा, परिवार का और परिवार के लिए है। उन्होंने कहा कि डीएमके के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और दिल्ली में प्रमुख एमपी सभी एक ही परिवार के हैं। यहां तक कि फिल्म इंडस्ट्री, मीडिया और बड़े नेताओं पर भी एक ही परिवार का कंट्रोल है।