बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान से पहले मंगलवार, 4 नवंबर 2025 को प्रचार का अंतिम दिन है। पहले चरण में 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।
👉 यह भी पढ़ें:
- नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- सावन की आखिरी सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल; अफवाह से मची अफरा-तफरी
- बेतिया में दर्दनाक हादसा: ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत
- नालंदा में मिड-डे मील की बड़ी लापरवाही: नमक की जगह सब्जी में डाल दिया सर्फ, 40 से ज्यादा बच्चे बीमार
- बिहार के गयाजी में कुएं में जहरीली गैस से पिता-पुत्र समेत चार की मौत
आज शाम के बाद चुनाव प्रचार अभियान पूरी तरह थम जाएगा, जिसके बाद उम्मीदवार और उनके समर्थक बूथ मैनेजमेंट में जुट जाएंगे।

इस बीच, बिहार में सभी राजनीतिक दलों ने जोरदार प्रचार अभियान चलाया है और राजनीतिक बयानबाजी का दौर तेज हो गया है।
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न रैलियों को संबोधित किया। वहीं, लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने रोड शो किया, जबकि तेजस्वी यादव ने कई जनसभाएं कीं।
कांग्रेस पार्टी भी पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरी है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों ने प्रचार में भाग लिया है।
इसके अलावा, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी और भाकपा (माले) भी इस चुनाव में सक्रिय रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में — 6 नवंबर और 11 नवंबर को — होगा, जबकि नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।



