वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का दूसरा चरण आज से शुरू
वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण के तहत मंगलवार, 4 नवंबर 2025 से घर-घर जाकर मतदाता गणना का कार्य शुरू हो गया है। इस चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- CUET UG 2026 Re-Exam: NTA का बड़ा फैसला! 3,765 छात्रों को मिला दूसरा मौका
- शुभेंदु अधिकारी के करीबी की हत्या पर बड़ा खुलासा: सीबीआई जांच शुरू, आरोपी के नेताओं और माफिया से संबंध आने से मचा हड़कंप
- होर्मुज में फंसे जहाजों को निकालेगा अमेरिका, ट्रंप की कड़ी चेतावनी के साथ प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू
- बंगाल चुनाव में निर्णायक घड़ी: दूसरे चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील—महिलाएं और युवा बढ़-चढ़कर करें मतदान
- पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का महापर्व: दूसरे और अंतिम चरण में 142 सीटों पर मतदान शुरू, करोड़ों मतदाता कर रहे भविष्य का फैसला
- जनगणना 2027 की शुरुआत: अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी, दो चरणों में होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे

इनमें पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, छत्तीसगढ़, गोवा, केरल, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तथा लक्षद्वीप शामिल हैं।
इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मिलाकर लगभग 51 करोड़ मतदाता हैं। एसआईआर की यह पूरी प्रक्रिया 7 फरवरी 2026 को अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशित होने के साथ पूरी होगी।
इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस प्रक्रिया का विरोध किया है, जबकि तमिलनाडु सरकार ने इसके खिलाफ कोर्ट जाने का निर्णय लिया है।
ध्यान देने योग्य बात यह है कि चुनाव आयोग ने असम को इस सूची में शामिल नहीं किया है।
गौरतलब है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल में अगले वर्ष अप्रैल-मई 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं।



