बिहार में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-यह चुनाव तय करेगा बिहार का भविष्य, डिफेंस पार्क का किया वादा

Date:

पटना। बिहार विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी रविवार को कई सभाएं संबोधित की। रक्षा मंत्री ने कहा कि यह चुनाव तय करने वाला है कि बिहार में जंगलराज होगा या विकसित बिहार बनेगा। पिछले 20 सालों में पटना बहुत बदल गया है। बिहार को हमें विकसित बिहार बनाना है। विकसित बिहार बनेगा तो विकसित भारत भी बनेगा।

राजनाथ सिंह ने तेजस्वी यादव के हर घर में नौकरी देने वाले वादों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे गणित पढ़े हैं या नहीं, वे यह कर सकते हैं, हम नहीं कर सकते। हम लोगों ने तय किया है कि यहां उद्योगधंधे बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए के लोग जहां जाते हैं, वहां कहते हैं कि आइए हमारे विकसित बिहार में जबकि राजद, कांग्रेस वाले कहते हैं कि आइए, बिहार में कट्टा मार देंगे कपार में।

👉 यह भी पढ़ें:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि महागठबंधन के कई नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं, वे जेल की हवा खा चुके हैं। कई आज भी जमानत पर हैं, लेकिन इसके बावजूद सीने पर शर्ट का बटन खोलकर जनता से वोट की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन का मानना है कि अगर भ्रष्टाचार का आरोप लग जाए तो तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे दो। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज विडंबना है कि राजनीति अपना अर्थ और भाव खो चुकी है. क्या विपक्ष में कोई दूसरा ऐसा नेता नहीं है जिसके नेतृत्व में यह महागठबंधन चुनाव लड़ सके? आज हमारे गठबंधन नेतृत्वकर्ता पर ऐसा कोई आरोप नहीं है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने जो संकल्प पत्र जारी किया है, वह मात्र घोषणा नहीं, अटल प्रतिज्ञा है।

छोटे और सूक्ष्म उद्योंगो के लिए पार्क

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घोषणा की कि बिहार में छोटे और सूक्ष्म उद्योगों के लिए पार्क बनाए जाएंगे, जहां 100 से अधिक उद्योगों के माध्यम से युवाओं को स्किल डेवलपमेंट और रोजगार मिलेगा। इसके साथ बिहार में एक रक्षा (डिफेंस) पार्क भी बनेगा, जिसमें बमगोले जैसे सामग्रियां बनेंगी और वे बिहार के श्रमिकों के हाथों बनेंगी। इस तरह स्वदेशी उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 6 जुलाई को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 159.50 अंक की तेज के साथ 24,430.35 के स्तर पर पहुंच गया।