👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi का बड़ा ऐलान! भारत-न्यूजीलैंड बने Strategic Partners, FTA, Direct Flights और ₹35,000 करोड़ व्यापार लक्ष्य पर ऐतिहासिक समझौता
- PM Modi in Australia: MCG से पीएम मोदी का बड़ा विजन, 2036 Olympics और New India पर दिया बड़ा संदेश!
- PM Modi Australia Visit: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए बड़े समझौते! रक्षा, यूरेनियम, गगनयान और व्यापार पर ऐतिहासिक फैसले, क्या बदल जाएगी इंडो-पैसिफिक की ताकत?
- PM Modi Australia Visit: क्या भारत बनेगा दुनिया का नया भरोसेमंद पार्टनर? ऊर्जा संकट के बीच मेलबर्न से पीएम मोदी का बड़ा संदेश
- PM Modi Gets Indonesia’s Highest Civilian Award: इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘Bintang Adipurna’, भारत के लिए ऐतिहासिक सम्मान
- PM Modi Indonesia Visit: जकार्ता में पीएम मोदी का शाही स्वागत, BrahMos Missile डील से लेकर रक्षा-व्यापार तक कई बड़े समझौते संभव
0:00 left
जोहान्सबर्ग में जी20 समापन: पीएम मोदी का वैश्विक विकास मॉडल और AI पर बड़ा संदेश
दक्षिण अफ़्रीका के जोहान्सबर्ग में जी 20 शिखर सम्मेलन का समापन हो गया, जिसकी अगली अध्यक्षता अब अमेरिका करेगा। समापन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ए फ़ेयर ऐंड जस्ट फ़्यूचर फ़ॉर ऑल—क्रिटिकल मिनरल्स, डीसेंट वर्क, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस’ नामक सत्र को संबोधित किया।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया को ऐसा विकास मॉडल अपनाना होगा जो सतत विकास, भरोसेमंद व्यापार और पारदर्शी वित्त व्यवस्था पर आधारित हो, ताकि तरक्की का लाभ हर व्यक्ति तक पहुँच सके।
उन्होंने जोर दिया कि तकनीक का उद्देश्य केवल पैसा कमाना नहीं, बल्कि लोगों की भलाई होना चाहिए। तकनीक एक देश तक सीमित न रहे, बल्कि वैश्विक हित में उपयोग हो।
आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एआई का उपयोग मानव कल्याण के लिए होना चाहिए और इसके लिए दुनिया को एक वैश्विक समझौते की आवश्यकता है।
नई दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन में टैलेंट मोबिलिटी पर हुई प्रगति का उल्लेख करते हुए, उन्होंने प्रस्ताव रखा कि भविष्य में जी20 को ‘ग्लोबल फ़्रेमवर्क फ़ॉर टैलेंट मोबिलिटी’ विकसित करना चाहिए।



