👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
0:00 left
मुंबई। दिसंबर के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 64.77 अंकों की गिरावट के साथ 85,641.90 अंकों पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 27.20 अंकों के नुकसान के साथ 26,175.75 अंकों पर क्लोज हुआ।
सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 14 कंपनियों के शेयर में बढ़त नजर आई, जबकि 16 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी 50 की 50 में से 25 कंपनियों के शेयरों में बढ़त दिखी, जबकि 25 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर सबसे ज्यादा 1.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए, दूसरी तरफ बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा 1.77 प्रतिशत के नुकसान में बंद हुए। सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में मारुति सुजुकी, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक, अडाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एटरनल, , अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और पावरग्रिड के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। इसके विपरित सन फार्मा, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एलएंडटी, टीसीएस, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर नुकसान में बंद हुए।



