राहुल गांधी को पुतिन से न मिलने देने पर बवाल; राजीव शुक्ला का केंद्र पर बड़ा हमला

Date:

राहुल गांधी को पुतिन से न मिलने देने पर बवाल; राजीव शुक्ला का केंद्र पर बड़ा हमला

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात का समय न दिए जाने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा है। कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि यह एक “विचित्र” और “परंपरा-विरुद्ध” कदम है।

MP Election : कांग्रेस राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला का दावा, कांग्रेस को  मिलेंगी 150 से अधिक सीट - rajiv shukla claims congress will get more than  150 seats-mobile

शुक्ला ने कहा, नेता विपक्ष को पुतिन से न मिलवाना बेहद अजीब है। यह परंपरा वाजपेयी जी के समय से चली आ रही है। सोनिया गांधी जब नेता प्रतिपक्ष थीं, तब भी विदेशी अतिथि उनसे मिलते थे। मनमोहन सिंह ने भी यह परंपरा जारी रखी थी, लेकिन मौजूदा सरकार ने इसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।

उन्होंने कहा,रूस के साथ भारत के रिश्तों की नींव गांधी परिवार ने रखी थी। 1971 के युद्ध के दौरान इंदिरा गांधी ने ब्रेझनेव को बोट क्लब में बुलाकर रैली करवाई और रक्षा संधि साइन की थी। आज उसी परिवार के नेता को मुलाकात से वंचित रखना विचित्र है।

राहुल गांधी ने भाजपा पर महाराष्ट्र चुनाव में धांधली का लगाया आरोप, अब बिहार  में मैच

इसी बीच राहुल गांधी ने भी सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा,
सरकार की नीति बन गई है कि विदेशी नेताओं से विपक्ष की मुलाकात न हो। चाहे कोई प्रतिनिधिमंडल भारत आए या मैं विदेश जाऊं, हमेशा यही संदेश मिलता है कि सरकार ने कहा है—नेता प्रतिपक्ष से नहीं मिलना।

राहुल ने यह भी कहा कि नेता प्रतिपक्ष भी भारत का प्रतिनिधित्व करता है, सिर्फ सरकार ही नहीं। यह परंपरा अब मोदी सरकार और विदेश मंत्रालय निभाना नहीं चाहते। इससे एक तरह की असुरक्षा झलकती है,

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related