इंडिगो संकट से परेशान हवाई यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट से आज आधी रात तक सभी उड़ानें रद्द, कंपनी ने जारी की एडवाइजरी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रही। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से आज आधी रात तक इंडिगो एयरलाइंस की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इसके साथ ही पूरे देश में करीब 900 फ्लाइट रद्द होने की बात कही जा रही है।

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि 5 दिसंबर 2025 को दिल्ली एयरपोर्ट से जाने वाली इंडिगो की डोमेस्टिक फ्लाइट्स आज आधी रात तक (रात 23:59 बजे तक) कैंसिल कर दी गई हैं। बाकी सभी एयरलाइंस का ऑपरेशन तय समय के मुताबिक ही रहेगा। इंडिगो ने कहा है कि जिन यात्रियों को किसी भी मेडिकल मदद की जरूरत है, वे हमारे ग्राउंड स्टाफ या हेल्प डेस्क या टी3 डोमेस्टिक पियर जंक्शन पर सेल्फ मेडिकेशन रूम, टी2 में पोस्ट सिक्योरिटी सेल्फ मेडिकेशन रूम और टी1 पर डिपार्चर मेडिकल सेंटर में मेडिकल स्टाफ से संपर्क कर सकते हैं।

हर दिन सैकड़ों फ्लाइट हो रही है रद्द

पिछले कई दिनों से इंडिगो की उड़ाने रद्द होने का सिलसिला जारी है। इसका कारण खराब मौसम, क्रू की कमी और अन्य परिचालन संबंधी दिक्कतें बताई जा रही हैं। दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे प्रमुख हवाई अड्डों पर उड़ानों के रद्द होने का सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। बीते दिन इंडिगो ने देशभर में 400 से अधिक उड़ानें रद्द की। शुक्रवार को अकेले 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं, जिनमें दिल्ली हवाई अड्डे पर 200 से अधिक, बेंगलुरु में 100 से अधिक और हैदराबाद में 90 से अधिक उड़ानें शामिल थीं। इसके अलावा, देश के अन्य हवाई अड्डों पर भी बड़ी संख्या में उड़ानों में देरी हुई है।

नियमों में 10 फरवरी तक मांगी छूट

इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए इंडिगो ने सरकार से पायलटों के आराम और नाइट ड्यूटी से संबंधित नियमों में 10 फरवरी तक छूट देने की मांग की है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस मांग की पुष्टि की है और कहा है कि यात्रियों की परेशानी को कम करने और सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए इंडिगो ने एफडीटीएल नियमों में कुछ छूट देने की मांग की है।

डीजीसीए ने दिए हैं सख्त निर्देश

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने स्थिति का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। नवंबर के अंत से देश भर में उड़ानों के रद्द होने में भारी बढ़ोतरी के बाद सरकार एयरलाइन के नेटवर्क पर करीब से नजर रख रही है। डीजीसीए ने इंडिगो एयरलाइन को कई कड़े निर्देश जारी किए हैं। एयरलाइन हर दिन औसतन 170 से 200 उड़ानें रद्द कर रही है, जो सामान्य से काफी अधिक है। पिछले दो दिनों में एयरलाइन ने लगभग 700 उड़ानें रद्द की हैं। डीजीसीए ने इंडिगो से क्रू की भर्ती करने, ऑपरेशन्स को स्थिर करने के लिए एक योजना बनाने, क्रू की उपलब्धता और शेड्यूलिंग में सुधार पर हर दो हफ्ते में रिपोर्ट देने को कहा है।

कई एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा

इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से परेशान यात्री एयरलाइन पर गुस्सा निकाल रहे हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों ने एयरलाइन पर जमकर गुस्सा निकाला। हैदराबाद में यात्री इतने नाराज हुए कि कई लोग एयर इंडिया की एक उड़ान के सामने बैठ गए और उसे रोक दिया। देश के कई अन्य एयरपोर्ट पर भी यही स्थिति है। यात्री परेशान हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।