NH-44 पर दर्दनाक हादसा: BDS के 4 जवान शहीद, एक गंभीर—कंटेनर से भिड़ंत में उड़ा सरकारी वाहन
मध्य प्रदेश के सागर जिले से तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। नेशनल हाईवे-44 पर हुए भीषण सड़क दुर्घटना में बम डिस्पोज़ल स्क्वाड (BDS) के चार जवानों की मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। घायल को सागर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Himachal Pradesh Accident: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रहे 4 लोगों की खाई में गिरने से मौत; ऑल्टो कार के उड़ गए परखच्चे
- Ratlam News: मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 2 की मौत, 15 से ज्यादा लोग झुलसे
- Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता में दर्दनाक हादसा, 8 मजदूरों की मौत; PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान
- Himachal Pradesh Viral Video: NH-5 पर मौत बनकर टूटा पुल! डंपर समेत सतलुज नदी में गिरा ड्राइवर, कैमरे में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा
- Himachal Pradesh Accident: मुंडन संस्कार से लौट रहा परिवार बना काल का शिकार! 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
- Uri Sector Blast: LoC पर अचानक गूंजा धमाका, ड्यूटी के दौरान दो जवान शहीद
कैसे हुआ हादसा?
घटना सुबह करीब 4 बजे बांदरी और मालथौन के बीच झीकनी घाटी के पास हुई।
जानकारी के अनुसार, मुरैना BDS टीम बालाघाट से ड्यूटी कर वापस लौट रही थी, तभी उनका पुलिस वाहन एक कंटेनर से जोरदार टक्कर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गया।
शहीद जवानों की पहचान
- आरक्षक प्रधुमन दीक्षित
- आरक्षक अमन कौरव
- चालक परमलाल तोमर (तीनों निवासी मुरैना)
- डॉग मास्टर विनोद शर्मा (निवासी भिंड)
घायल जवान
- आरक्षक राजीव चौहान — गंभीर रूप से घायल, उपचार जारी
साथ ही, हादसे में मौजूद डॉग पूरी तरह सुरक्षित पाया गया है।
क्या बोले अधिकारी?
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने और कंटेनर से जोरदार टक्कर की वजह से दुर्घटना होना सामने आया है।
दो जिलों में पसरा मातम
इस दर्दनाक हादसे से मुरैना और भिंड जिलों में शोक की लहर है। शहीद जवानों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मालथौन भेज दिया गया है।
देश की सेवा में लगे जवानों की इस दुखद मौत ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है।



