खातेगांव टीआई की हत्या में कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल का हाथ, हिरासत में लिए गए तीन संदिग्धों ने खोला राज

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left


इंदौर। इंदौर-बैतूल हाईवे पर अवैध शराब की चेकिंग के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को आयशर वाहन से बेरहमी से कुचलकर मार डालने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे हुई पूछताछ में एक कांग्रेस नेता का नाम सामने आया है।

खातेगांव विधानसभा का प्रभारी है जायसवाल

सूत्र बताते हैं कि इस पूरे तस्करी नेटवर्क में लिकर कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता पदाधिकारी राहुल जायसवाल की संलिप्तता सामने आई है, जिन्हें मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने खातेगांव विधानसभा का प्रभारी नियुक्त कर रखा था।

दुकान में जायसवाल और उसका भाई पार्टनर

जांच में सामने आया कि टिमरनी स्थित शराब दुकान में कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल और उनके भाई मनीष जायसवाल पार्टनर हैं। पुलिस ने रेडगांव टिमरनी वाइन शॉप के मैनेजर भूपेंद्र राणा को हिरासत में लिया है, जिसने पुलिस के सामने कांग्रेस नेता व उनके भाई की पार्टनरशिप की पुष्टि की है।

डीजी उपेंद्र जैन के हाथ जांच की कमान

हरदा के शराब कारोबारी व लिकर कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल जायसवाल का नाम आने के बाद शराब तस्करी नेटवर्क की जांच तेज हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजी उपेंद्र जैन जांच की कमान संभालेंगे।

भाजपा ने जीतू पटवारी पर लगाया आरोप

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने सोशल मीडिया पर जीतू पटवारी और राहुल जायसवाल के संबंधों पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस पर शराब माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। तस्करी में प्रयुक्त आयशर वाहन खरगोन निवासी अकील कुरैली के नाम पर पंजीकृत पाया गया है।

चेकिंग के दौरान चढ़ा दी थी गाड़ी

आबकारी निरीक्षक पूजा गेहलोत ने बताया कि जब्त वाहन में ऊपर नहीं, बल्कि नीचे एक विशेष गुप्त कंपार्टमेंट बनाकर बिना किसी वैध परमिट के 100 से 200 शराब की पेटियां तस्करी के लिए ले जाई जा रही थीं। टीआई द्वारा चेकिंग के लिए रुकवाते ही चालक ने उन पर वाहन चढ़ा दिया। वाहन में शराब परिवहन से संबंधित कोई भी वैध परमिट मौजूद नहीं था। नियमानुसार वैध परमिट होने पर आबकारी विभाग के पास रिकॉर्ड रहता है, परंतु यह पूरी तरह अवैध तरीके से ले जाई जा रही थी।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंजन फेल होने से IndiGo फ्लाइट टेकऑफ से पहले रुकी, यात्री दो घंटे फंसे

इंजन फेल होने से इंडिगो फ्लाइट टेकऑफ से पहले रुकी, यात्री दो घंटे फंसे। सांसदों ने विमान सुरक्षा की समीक्षा की मांग की।

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 8 नए कॉर्वेट बनाने के ठेके दिए

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 8 नए कॉर्वेट बनाने के ठेके दिए हैं। ये युद्धपोत स्वदेशी डिजाइन और निर्माण वाले होंगे।

मध्यप्रदेश में नवंबर में कड़ाके की ठंड, अंतिम सप्ताह में पारा 10 डिग्री तक गिरेगा

मध्य प्रदेश में नवंबर में कड़ाके की ठंड का अनुमान है। पारा 10 डिग्री तक गिर सकता है। बारिश और धुंध से मौसम और भी सर्द होगा।

लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया अर्द्ध वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल, 18 नवंबर से 12वीं तक परीक्षा शुरू

लोक शिक्षण संचालनालय ने अर्द्ध वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल जारी किया है। 18 नवंबर से 12वीं तक परीक्षाएं शुरू होंगी। कक्षा 9वीं-10वीं की परीक्षा 21 नवंबर से होगी।

इंदौर में RSS की तीन दिवसीय बैठक शुरू, डॉ. भागवत समेत 408 पदाधिकारी शामिल

इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय कार्यकारी मंडल की बैठक शुरू हो गई है। इसमें 408 पदाधिकारी शामिल हैं। बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा हो रही है।

मुरैना में 19 महीने के चीते KNG-22 की हत्या के मुख्य आरोपी भगवाना सिंह मोगिया गिरफ्तार

मुरैना में 19 महीने के चीते KNG-22 की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी भगवाना सिंह मोगिया गिरफ्तार। वन विभाग की टीम जांच में जुटी।

दीवाली पर इंदौर-पटना ट्रेनों की सीटें पूरी बुक, देखें स्पेशल ट्रेन विकल्प

दीवाली पर इंदौर-पटना ट्रेनों की सीटें पूरी बुक हो गई हैं। यात्रियों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन और तत्काल टिकट विकल्प उपलब्ध हैं।

देवास में अवैध शराब तस्करों ने ट्रक से रौंदा, टीआई दिलीप पुरी की मौत

देवास में अवैध शराब तस्करों ने ट्रक से रौंदा, खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया है।

हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक से भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को 4-2 से हराया

हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक से भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को 4-2 से हराया। यह जीत टीम की लगातार चौथी है।

DGCA ने चार धाम हेलीकॉप्टर सेवा में दो पायलट अनिवार्य किए, ऑपरेटरों ने 2 नवंबर से बंद की दी चेतावनी

DGCA ने चार धाम हेलीकॉप्टर सेवा में दो पायलट अनिवार्य किए हैं। ऑपरेटरों ने 2 नवंबर से सेवाएं बंद करने की चेतावनी दी है।