नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। कंगना ने कहा कि कांग्रेस वालों तुम लोग ये समझ नहीं पा रहे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईवीएम हैक नहीं करते प्रधानमंत्री, वो तो दिलों को हैक करते है।
लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बहस के दौरान भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने एक अंतरराष्ट्रीय महिला की तस्वीर का इस्तेमाल कर उसका अपमान किया। कंगना ने कहा कि उस महिला का भी कोई सम्मान है। उनका यहां फोटो लगाकर उसे उछाला, कांग्रेस ने नियमों का उल्लंघन किया, प्ले कार्ड लगाया। उस महिला से मैं सदन की तरफ से माफी मांगती हूं। ये महिलाओं का हमेशा अपमान करते हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- लोकसभा में कांग्रेस पर भड़की कंगना रनौत, नक्सलवाद और कांग्रेस की सरकारों का बताया कनेक्शन
- जया बच्चन पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं-बिगड़ी हुई महिला, अमिताभ बच्चन की बीवी है इसीलिए लोग बर्दाश्त करते हैं
- कंगना रनौत का राजा रघुवंशी मर्डर केस पर गुस्सा: बताया समाज के लिए खतरनाक मानसिकता
- कॉमेडियन कुणाल कामरा पर भड़कीं एक्ट्रेस कंगना रनौत, बोलीं-कॉमेडी के नाम पर गाली-गलौज करना गलत
प्रियंका गांधी पर भी साधा निशाना
कंगना ने प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका गांधी को याद रखना चाहिए कि उनकी मां को 1983 में नागरिकता मिली, फिर भी वह उससे पहले वोटर थीं। चाहे आपका अतीत हो या वर्तमान, आपके चरित्र में कोई ईमानदारी नहीं है। आपके परिवार ने कभी इस देश के कानून और संविधान का सम्मान नहीं किया।
राहुल गांधी में दम नहीं है
इससे पहले कंगना रनौत ने संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं उनकी (राहुल गांधी) यात्रा का हिसाब नहीं रखती, न ही उनके बारे में कोई खबर पढ़ती हूं। लेकिन यह सबको साफ है कि उनकी पार्टी क्यों सिमट गई है। मैं इस तरह के व्यक्ति पर कमेंट नहीं करना चाहती, क्योंकि आप जानते हैं कि उस इंसान में कोई दम नहीं है।


