इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक ‘अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल’ बैठक इस वर्ष मालवा प्रांत के इंदौर में 2, 3 एवं 4 नवम्बर को होगी। इस बैठक में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले तथा सभी छह सह सरकार्यवाह एवं अन्य अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुखों सहित कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।
सभी 46 प्रातों के संघचालक होंगे शामिल
अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल में संघ रचना के सभी 46 प्रांतों के प्रांत संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक एवं सह प्रांत संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक अपेक्षित रहते हैं। साथ ही संघ रचना के सभी 11 क्षेत्रों के संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक एवं सह क्षेत्र संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक भी उपस्थित रहेंगे।
👉 यह भी पढ़ें:
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- अमेरिका में बोले मोहन भागवत: विविधता ही भारत की ताकत, कर्मभूमि के प्रति रहें निष्ठावान
- मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर विवाद! USCIRF ने वीजा रद्द करने की मांग की, भारत की धार्मिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल
- Gen-Z पर संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान के क्या अर्थ लगाएं, सरकार की आलोचना कर रहे या ठंडा कर रहे युवाओं का गुस्सा
बैठक में कई मुद्दों पर होगी चर्चा
हाल ही में संपन्न विजयादशमी के पावन पर्व पर पिछले एक वर्ष से देश भर मंं चल रही संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रम की श्रृंखला पूर्ण हुई। इस वर्ष विजयादशमी उत्सव पर सरसंघचालक के उद्बोधन में प्रस्तुत महत्वपूर्ण मुद्दों के अनुवर्तन पर बैठक में चर्चा होगी। बैठक में शताब्दी वर्ष के सभी कार्यक्रमों की समीक्षा होगी। वर्तमान समय के महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक में व्यापक चर्चा अपेक्षित है, जिस में नए माध्यमों की सामग्री, नशीली दवाओं की समस्या, बाहरी शक्तियों का हस्तक्षेप, वैश्विक परिदृश्य आदि विषय सम्मिलित हैं।



