फिल्म समीक्षा : ‘हैवान’ को बना डाला झूलाघर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार

अक्षय कुमार ‘हैवान’ में सायको किलर बने हैं, पर लगते नहीं। सैफ अली खान काबिल के ऋतिक जैसे दृष्टिहीन बने हैं, पर लगते करीना के पति ही हैं। यह पिच्चर दर्शकों के धैर्य की असली परीक्षा है। प्रियदर्शन की दस साल पुरानी मलयालम फिल्म ओप्पम की रीमेक है। दही की गाढ़ी लस्सी बोल के छाछ टिकाने जैसा !

फिल्म की दर्शक की आँखें कब बंद होने लगती हैं, पता ही नहीं चलता। कभी लगता है कि यह क्राइम थ्रिलर है, कभी एक्शन है, कभी कॉमेडी ! दे खींच, दे खींच करके पौने तीन घंटे से ज्यादा लम्बी। इसमें न ‘काबिल’ जैसे कसावट है , न ‘अंधाधुन’ जैसा रहस्य। हैवान है, कोई देवता थोड़े ही है!

क्या मुंबई की टॉप क्लास हाउसिंग सोसयटी में दृष्टिहीनों को मैंटेनेंस मैनेजर बनाया जा सकता है? (अगर हां, तो अच्छा है !) क्या कोई दृष्टिहीन चार-चार हट्ठे कट्ठे पुलिसवालों को उन्हीं के ठिकाने पर ‘दे दनादन, दे दनादन’ धो सकता है? क्या रिटायर्ड सीजेआई के घर सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं होता?

फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी अभिनय नहीं, स्क्रीनप्ले है। कहानी में तो कई दिलचस्प तत्व हैं जैसे दृष्टिहीन गवाह, हत्या, अपराधी, पुलिस, बच्ची, न्यायाधीश, रहस्य, पीछा, बदला और दो बड़े सितारे। इतना मसाला हो तो खाना स्वादिष्ट होना चाहिए। लेकिन यहाँ कई बार लगता है कि रसोई में हर मसाला एक साथ डाल दिया गया है।

पुलिस की क्रूरता चरम पर दिखाई गई है। बोमन ईरानी का किरदार कहानी को गंभीरता देता है। वे एक विवेकशील रिटायर्ड न्यायाधीश की भूमिका में हैं और उनका अभिनय फिल्म के मजबूत हिस्सों में आता है लेकिन असरानी हंसाने वाली बातें करते हैं और राजपाल यादव गंभीर रोल ! श्रिय़ा पिलगांवकर का ट्रैक भी है, जिसमें घरेलू हिंसा और पारिवारिक समस्याएँ हैं। सैयामी खेर पुलिस अधिकारी हैं।राजेश शर्मा और मनोज जोशी भी दिखाई देते हैं। समस्या यह है कि इतने सारे पात्र और उपकथाएँ मुख्य कथा को कभी-कभी धक्का देने लगती हैं। कहानी ट्रेन है और उपकथाएँ उसके डिब्बे। दिक्कत यह है कि कुछ डिब्बे इतने भारी हैं कि ट्रेन की रफ्तार ही कम हो जाती है।

सैफ अली खान फिल्म की मजबूत कड़ी हैं। दृष्टिहीन किरदार को उन्होंने दया का पात्र नहीं बनने दिया। उनका चलना-फिरना, सुनना, महसूस करना ये सब संयमित है लेकिन एक्शन अविष्वसनीय ! अक्षय कुमार नेगेटिव रोल में आए हैं। पुराने हीरोइक अंदाज से अलग दिखने की कोशिश है, ‘हैवान’ जितना खतरनाक होना चाहिए था, उतना नहीं हुआ।

सबसे बड़ी समस्या लंबाई है। फिल्म पौने तीन घंटे से ज्यादा की है की है जो 2 घंटे में निपट सकती थी। एक्शन और थ्रिलर के बीच में शादी बियाव के लम्बे-लम्बे सीन और गाने झेलने पड़ते हैं। पहला हाफ धीमा है, सस्पेंस देर से पकड़ता है। मूल ‘ओप्पम’ ज्यादा कसी हुई मानी जाती है। हिन्दी वर्जन में गाने, कुछ लॉजिक के छेद और फैला हुआ मिडिल हिस्सा थ्रिल को कमजोर करते हैं। महिला पात्र फिलर की तरह भरे गए हैं। प्रियदर्शन ने हिन्दी में उसे किसी कामचोर कर्मचारी की तरह बनाया है।

नितांत अझेलनीय ! चले मत जाना !

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पार्षद जीतू यादव की एमआईसी में वापसी, रमेश मेंदोला के आगे नहीं चला किसी का दम

पार्षद जीतू यादव को पुलिस की क्लिन चिट मिलने के बाद भाजपा में एमआईसी पद पर वापसी मिली। विधायक रमेश मेंदोला के समर्थन से विरोध के बावजूद जीतू यादव ने अपनी जगह बनाई।

BRICS के 20 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे 4 देशों से बढ़ा 21 देशों का परिवार

BRICS के 20 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बताया कि कैसे 4 देशों से यह समूह बढ़कर 21 देशों का परिवार बन गया। BRICS की ताकत और विस्तार पर चर्चा।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के OSD चेतन बोरघरिया गिरफ्तार, PMLA के तहत ED की कार्रवाई

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के OSD चेतन बोरघरिया पर PMLA के तहत ED की बड़ी कार्रवाई हुई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले में गिरफ्तार किया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा 80s रेट्रो फोटो ट्रेंड, ChatGPT से ऐसे बनाएं

सोशल मीडिया पर 80s रेट्रो फोटो ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। ChatGPT की मदद से आप भी अपनी फोटो को 80s स्टाइल में बदल सकते हैं।

ब्रिक्स में पुतिन बोले, भारत की IT कंपनियां तेजी से कर रही विश्व में पहचान

ब्रिक्स में भारत की IT कंपनियां तेजी से कर रही विश्व में पहचान से देश की तकनीकी ताकत बढ़ी है। पुतिन और मोदी ने इस क्षेत्र में सहयोग पर जोर दिया।

सीएम ने हार्डिया को बना दिया डॉक्टर, भाषण का समय नहीं था तो सिलावट ने लगवा दिए नारे!

मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन सेवा को बेहतर बनाने के लिए नई तकनीक और मॉडल लागू किए जाएंगे। 2030 तक 75% गांवों तक बस सेवा पहुंचाने का लक्ष्य है।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: विदेशी मेहमानों को परोसे जाएंगे विभिन्न राज्यों के व्यंजन

दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान भारतीय व्यंजनों का भव्य मेन्यू विदेशी मेहमानों का स्वागत करेगा। इसमें देश की विविधता और स्वाद की झलक मिलेगी।

उज्जैन समेत मालवा में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट, मानसून सक्रिय

मौसम विभाग ने उज्जैन समेत मालवा क्षेत्र में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। मानसून की सक्रियता के चलते तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बढ़ी है।

MP की सड़कों पर 20 साल बाद फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, 15 हजार बसों से होगा सुधार

मध्य प्रदेश की सड़कों पर 20 साल बाद फिर सरकारी बसें दौड़ेंगी। 15 हजार बसों से परिवहन व्यवस्था में सुधार होगा।

शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 121 अंक गिरा; निफ्टी 23,400 के नीचे बंद

शेयर बाजार में दबाव के चलते सेंसेक्स 121 अंक गिर गया और निफ्टी 23,400 के नीचे बंद हुआ। बाजार में कमजोरी का दबाव जारी रहा।