राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। कांग्रेस इन दिनों 12 सितंबर को इंदौर में होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी हुई है। कांग्रेस इसके लिए नेहरू स्टेडियम मांग रही है, लेकिन नगर निगम से अभी अनुमति नहीं मिली है। कांग्रेस ने डेली कॉलेज को भी पत्र स्थान देने के लिए पत्र लिखा है। इस बीच भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को एक पत्र लिखा है।

मिश्रा ने पटवारी को लिखा पत्र

सुमित मिश्रा ने अपने पत्र में लिखा है कि मीडिया के माध्यम से मुझे ये ज्ञात हुआ कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधीजी के नाम पर कार्यक्रम के लिए जगह ढूंढने में आपकी और आपकी पूरी टीम की नींद उड़ गई है। इंदौर की सौहार्दपूर्ण राजनीति की परंपरा, सौजन्यता के नाते मैं ये पत्र लिख रहा हूं। कल पंजाब विश्विद्यालय चंडीगढ़ के चुनाव में एनएसयूआ को तीसरे नम्बर पर लुढ़का कर जेन जी ने राहुलजी को संदेश दे दिया है। उसके बाद हजार बारह सौ लोगों के साथ उनके संवाद और भोजन के लिए आपका परेशान होना लाजमी है।

अभय प्रशाल और दशहरा मैदान का विकल्प

मिश्रा ने अपने पत्र में लखा है कि पिछले कुछ दिनों से आपकी पार्टी आयोजन स्थल के नाम पर भ्रम फैला रही है, विकल्प के रूप में आप अभय प्रशाल सभागृह का उपयोग कर सकते है। 2003 में सोनिया जी का एक कार्यक्रम भी यही हुआ था और यदि आप दो तीन हजार युवाओं को इकट्ठा कर सके तो दशहरा मैदान भी अच्छा विकल्प है। जो दावा कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जा रहा है, 50,000 विद्यार्थियों से संवाद होगा इस दृष्टि से सुपर कॉरिडोर भी श्रेष्ठ विकल्प है, वहां संवाद के अलावा भोजन और पार्किंग की व्यवस्था भी हो सकती हैं।

मिश्रा ने कहा-दुष्प्रचार न करें

वैसे हमेशा सनातन हिन्दू धर्म, भारत और वंदे मातरम के विरोध में खड़े होने वाले राहुल गांधी को इंदौर के कितने युवाओं का कितना समर्थन मिलेगा इंदौर की जनता जानती है। मैने सिर्फ सौजन्यता के नाते सुझाव दिए है। मुझे उम्मीद है कि मेरे सुझाव को आप गंभीरता से लेंगे और मां अहिल्या की नगरी को लेकर दुष्प्रचार नहीं करेंगे। मुझे ये भी उम्मीद है कि गांधीजी की कांग्रेस को विसर्जन कर देने की अंतिम इच्छा को पूर्ण करने में लगे युवराज राहुल गांधी, अपने प्रयास जारी रखेंगे।

निगम कमिश्नर से मिले थे कांग्रेस नेता

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी व अन्य तमाम कांग्रेसी नेता आयोजन स्थल आवंटन की मांग लेकर निगमायुक्त से मिले। निगमायुक्त सिंघल ने ना तो अभी कांग्रेस नेताओं को नेहरू स्टेडियम आवंटित करने की हामी भरी है, ना ही इनकार किया है। कांग्रेस नेताओं से निगमायुक्त ने कहा कि वे परीक्षण कर जवाब देंगे।

12 सितंबर को है आयोजन

छात्रों की गूंज श्रृंखला के तहत राहुल गांधी के अब तक चार आयोजन हो चुके हैं। इंदौर में 12 सितंबर को पांचवा आयोजन होगा। दिल्ली से राहुल के सहायक केवी बैजू और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दो सितंबर को बैठक लेकर जरूरी निर्देश देंगे। इससे पहले आयोजन को लेकर हुई पहली बैठक में प्रदेश और इंदौर के प्रमुख पदाधिकारियों को यह निर्देश दे दिया गया है कि इस श्रृंखला में हो रहे सभी आयोजन गैर राजनीतिक ही रहेंगे।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।