Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 25 अगस्त को शेयर मार्केट लाल निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 188.92 अंक टूटकर 77,180.19 और एनएसई निफ्टी 82.25 अंक की गिरावट के साथ 24,136.80 पर करता नजर आया।

सेंसेक्स के 23 शेयर लाल निशान में

मंगलवार के कारोबार में सेंसेक्स के शीर्ष 30 शेयरों में से 23 में गिरावट नजर आई। इनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर में सबसे अधिक 0.64 फीसदी की सुस्ती दिखी। पावरग्रिड में भी 0.64 फीसदी की गिरावट नजर आई। इनके अलावा बजाज फाइनेंस में 0.63 फीसदी, एनटीपीसी में 0.63 फीसदी, कोटक बैंक में 0.59 फीसदी, एसबीआई में 0.54 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 0.52 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.47 फीसदी और भारती एयरटेल में 0.41 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी के शेयरों के हा

निफ्टी के नुकसान वाले शेयरों में एचडीएफसी लाइफ, सिप्ला, मैक्स हेल्थकेयर, टाटा कंज्यूमर और अडानी एंटरप्राइजेज शामिल रहे। खास तौर पर सिप्ला में कमजोरी ने निवेशकों का ध्यान खींचा। इसके विपरित टीसीएस, इटरनल, अदानी पोर्ट्स, टाटा स्टील और इंफोसिस शुरुआती कारोबार के प्रमुख बढ़ने वाले शेयरों में रहे।

आईटी इंडेक्सस में दिखी तेजी

मंगलवार को निफ्टी IT इंडेक्स में 0.09% और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में 0.09% की हल्की बढ़त दर्ज की गई। जबकि, निफ्टी एनर्जी में 0.39%, निफ्टी PSE में 0.37%, निफ्टी FMCG में 0.32% और निफ्टी फार्मा में 0.24% की गिरावट देखी गई। इसके अलावा निफ्टी बैंक (0.14%), निफ्टी रियाल्टी (0.16%) और निफ्टी इन्फ्रा (0.19%) भी बिकवाली के दबाव में रहे।

बाजार में गिरावट के कारण

बाजार में गिरावट के कई कारण बताए जा रहे हैं। प्रमुख रूप से पश्चिम एशिया संकट है। ईरान पर नए अमेरिकी प्रतिबंधों और तेहरान की संभावित प्रतिक्रियाओं को देखते हुए बाजार में अनिश्चितता का माहौल बताया जा रहा है। पश्चिम एशिया में इस तनाव ने एनर्जी सेक्टर के लिए अहम समुद्री रास्ता स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बार फिर से जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई मंत्रियों से की मुलाकात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के वित्तीय और जल संसाधन मुद्दों पर चर्चा की।

पुणे में बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत, कई गंभीर

पुणे के बोपदेव घाट में ट्रक ने बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को कुचल दिया। हादसे में तीन छात्रों की मौत, कई घायल। पुलिस जांच जारी।

असम में नया एयरपोर्ट और तमिलनाडु में कंटेनर टर्मिनल बनेगा, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

असम में नया एयरपोर्ट और तमिलनाडु कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी। कैबिनेट ने कुल पांच परियोजनाओं के लिए ₹19,934 करोड़ के निवेश का ऐलान किया।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पुलिस को दिया निर्देश, मुसाफिरखाना में कोई भी न जाए, नमाज की भी इजाजत नहीं

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुसाफिरखाना में किसी के भी प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई। पुलिस और बीएमसी को सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए।

बेअंत सिंह हत्या केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

बेअंत सिंह हत्या केस में बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। केंद्र सरकार ने सजा घटाने का विरोध किया।

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1502 अंक उछलकर 83,938 पर बंद

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स 1,502 अंक उछला और निफ्टी 25,819.60 पर बंद हुआ। निवेशकों की संपत्ति में ₹4 लाख करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पंजाब में रेल पटरी पर मिले सीमेंट के पिलर, गार्ड की सतर्कता से टला हादसा

फतेहगढ़ साहिब में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की पटरी पर सीमेंट के पिलर पाए गए। गार्ड की सतर्कता से बड़ा ट्रेन हादसा टल गया।

सूरत में एक परिवार के 6 सदस्यों को नहर में फेंका, पति-पत्नी और बेटी की मौत

सूरत नहर हादसे में महाराष्ट्र के परिवार के 6 सदस्य फेंके गए। पति-पत्नी और बेटी की मौत, दो बच्चे लापता, पुलिस जांच कर रही है।

ग्वालियर में 10वीं छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने पर थाने पहुंचा परिवार

ग्वालियर में 10वीं छात्रा से दुष्कर्म का मामला वायरल वीडियो से सामने आया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, सह-आरोपी की तलाश जारी है।

सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में नहीं होगी जांच

आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को बड़ी राहत दी। हाईकोर्ट का CBI-ED जांच आदेश रद्द, अब दोबारा सुनवाई होगी।