जीतू यादव की एमआईसी की राह में रोड़ा, महापौर और नगर अध्यक्ष कर रहे रमेश मेंदोला के साथ खेला!

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। विधानसभा दो के विधायक रमेश मेंदोला के खास समर्थक जीतू यादव की तो भाजपा में वापसी हो गई है, लेकिन एमआईसी की राह में कई रोड़े हैं। जीतू यादव के नाम पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक रमेश मेंदोला के साथ खेला कर रहे हैं। ये चाहते हैं कि किसी भी हाल में जीतू यादव की एमआईसी में वापसी नहीं होनी चाहिए।

संगठन प्रभारी ने होल्ड पर रखा मामला

सूत्र बताते हैं कि नगर अध्यक्ष और महापौर के फीड बैक और सिफारिशों के कारण ही जीतू यादव की एमआईसी में वापसी फिलहाल टल गई है। बताया जाता है कि इंदौर संभाग के प्रभारी रणवीर सिंह रावत शुक्रवार को इंदौर में थे। उन्होंने नगर अध्यक्ष और महापौर से चर्चा के बाद फिलहाल जीतू यादव की वापसी को होल्ड पर रख दिया है।

👉 यह भी पढ़ें:

वापसी के दिन ही कैसे दे दिया प्रभार?

उल्लेखनीय है कि जीतू यादव की पार्टी में वापसी का पत्र जिस दिन सार्वजनिक हुआ। उसके कुछ ही घंटे पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जीतू यादव का प्रभार एमआईसी सदस्य निरंजन सिंह गुड्‌डू को दे दिया। यह सबकुछ मात्र एक संयोग नहीं है। सूत्र बताते हैं कि भाजपा के प्रदेश संगठन का कोई नेता महापौर को यह सबकुछ पहले ही बता चुका था। कहा तो यह भी जा रहा है कि इसमें नगर अध्यक्ष की भी भूमिका रही है।

18 महीने से क्यों कर रहे थे इंतजार?

महापौर ने कहा था कि नगर निगम का कामकाज प्रभावित हो रहा था, इसलिए जीतू यादव के विभाग का प्रभार निरंजन सिंह गुड्‌डू को दिया। अब यहां सवाल यह उठ रहा है कि जीतू यादव तो 18 महीने से पार्टी और एमआईसी से बाहर थे, तो क्या इतने दिनों में कामकाज प्रभावित नहीं हुआ। अगर प्रभार देना था तो पहले ही दे देते, जीतू की भाजपा में वापसी पर ही प्रभार क्यों दिया?

उठ रहा है दलित पार्षद का भी मामला

भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को इस बात पर आपत्ति है कि महापौर और नगर अध्यक्ष दलित समाज से आने वाले एक पार्षद को क्यों रोक रहे हैं? दरअसल जीतू यादव, जाटव समाज से आते हैं और उनके साथ संगठन के इस व्यवहार से भाजपा के अजा नेताओं में भी आक्रोश है।

संगठन की भूमिका संदेह के घेरे में

जीतू यादव के मामले में इंदौर संगठन की भूमिका पर पहले से ही सवाल उठाए जाते रहे हैं। भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि संगठन ने जीतू यादव को निकालने का फैसला हड़बड़ी में लिया था। इस मामले में ठीक से पड़ताल भी नहीं की गई थी।

पुलिस की क्लिन चिट के बाद हुई वापसी

पुलिस जांच में पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने के बाद जीतू यादव का नाम पूरक चालान से हटा दिया गया था। पुलिस ने कोर्ट में पेश किए गए पूरक चालान में स्पष्ट किया है कि घटना के दौरान जीतू यादव की मौजूदगी या उनकी प्रत्यक्ष भूमिका के प्रमाण नहीं मिले हैं। पुलिस की क्लिन चिट के बाद जीतू यादव की पार्टी में वापसी हुई है।

दादा भक्ति दिखाकर, दादा को ही धोखा!

भाजपा के नेताओं का कहना है कि वर्तमान नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा खुद को दादा यानी रमेश मेंदोला का भक्त बताकर उन्हें ही निपटाने में लगे हैं। इस मामले में महापौर का पूरा साथ उनको मिल रहा है। भाजपा के नेता तो यह भी कह रहे हैं कि क्या जीतू यादव का प्रभार देने से पहले महापौर ने नगर अध्यक्ष से बात की थी?

महापौर डाल रहे संगठन के पाले में गेंद

इस संबंध में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा था कि जीतू यादव के पास विद्युत और वर्कशॉप का प्रभार था। चूंकि काम अटक रहे थे तो निरंजन सिंह गुड्डू को प्रभार दिया था। अब पार्टी जैसा कहेगी, वैसा कर देंगे।

संगठन टालमटोल में लगा

एक तरफ तो महापौर संगठन के पाले में गेंद डाल रहे हैं और दूसरी ओर संगठन यानी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, इसे महापौर की तरफ फेंकने में लगे हैं। भाजपा नेता कह रहे हैं कि दोनों एक-दूसरे की ओर गेंद फेंककर रमेश मेंदोला के साथ खेला कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस खेल का आखिरी परिणाम क्या होता है?

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमेरिका के AI मॉडल से इंदौर में होंगे 5 बड़े बदलाव, बनेगा AI हब

अमेरिका के AI मॉडल से इंदौर में पांच बड़े बदलाव होंगे। शहर को एक प्रमुख AI हब बनाया जाएगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस योजना का ऐलान किया।

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के दौरान होटल किराया दोगुना, 7 हजार का कमरा 14 हजार में

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के दौरान होटल किराया दोगुना हो गया है। 7 हजार का कमरा अब 14 हजार रुपये में उपलब्ध है।

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, नोज क्षतिग्रस्त

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली के कारण नोज क्षतिग्रस्त हुआ। विमान को लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

सिंधिया परिवार की संपत्ति पर विवाद, बुआ की बेटी ने दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर का आरोप लगाया

सिंधिया परिवार की संपत्ति विवाद में बुआ की बेटी ने दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर का आरोप लगाया है। इस मामले ने परिवार के बीच तनाव बढ़ा दिया है।

इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी, अब अंतिम आदेश का इंतजार

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की अंतिम सुनवाई पूरी हुई। अब कोर्ट के अंतिम आदेश का इंतजार है। परियोजना की तकनीकी और यातायात उपयोगिता पर विस्तार से विचार हुआ।

पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, उनके योगदान को बताया अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आडवाणी से आशीर्वाद लिया। उन्होंने आडवाणी के महत्वपूर्ण योगदान को सराहा और 25 साल की राजनीतिक यात्रा पूरी करने पर बात की।

नौरादेही में मध्य प्रदेश चीता प्रोजेक्ट का नया अध्याय, CM मोहन यादव ने छोड़े ‘वियोम’ और ‘नीरा’

नौरादेही में मध्य प्रदेश चीता प्रोजेक्ट ने नया अध्याय शुरू किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो चीतों को छोड़ा। यह प्रदेश का तीसरा चीता आवास है।

योजना 171 और 77 के प्लॉट धारकों के बहाने भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने की तैयारी!

इंदौर विकास प्राधिकरण की योजनाओं 171 और 77 के प्लॉटधारकों के मुद्दे पर 13 अक्टूबर को बोर्ड बैठक होगी। भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने की आशंका जताई गई है।

हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, आतंकियों का पुराना ठिकाना मिला, भारी हथियार जब्त

हंदवाड़ा में आतंकियों के पुराने ठिकाने का पता लगाकर सुरक्षाबलों ने उसे नष्ट किया। भारी हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया।

राहुल गांधी का दावा: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग के SIR विवाद पर जोरदार विरोध किया।