इन दिनों शहर में ‘दादा दयालु प्रीमियर लीग’ की चर्चा, आखिर इस आयोजन में क्यों खिंचे चले जा रहे भाजपा के सारे दिग्गज

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। शहर और यहां के राजनीतिक गलियारों में खालसा स्टेडियम में आयोजितदादा दयालु प्रीमियर लीग’ की चर्चा है। वैसे तो इसका आयोजन एमपी स्पोर्ट्स केयर ने किया है और इसका नाम भी अंतरराष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट है, लेकिन इसके असली नाम से कोई नहीं जानता। इस आयोजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से लेकर कई दिग्गज नेता हर दिन शामिल रहे हैं। सब आश्चर्य में हैं कि आखिर यह कोई राजनीतिक आयोजन नहीं है, फिर भी पूरी भाजपा क्यों टूट पड़ी है।

दरअसल इस आयोजन के पीछे दादा दयालु यानी सर्वाधिक मतों से जीतकर लोगों के दिलों पर लगातार राज करने वाले विधायक रमेश मेंदोला हैं। अब भला जिस आयोजन से दादा जुड़े हों उससे कोई परहेज क्यों करे। वह भी तब जब दादा ने अपना पूरा कायाकल्प ही कर लिया हो। अब काया से और स्वभाव से दादा, पुराने वाला दादा नजर रहे हैं।

दादा के कायाकल्प की भाजपा में चर्चा

दादा के इस कायाकल्प की चर्चा पूरी भाजपा में है। जिस तरह मंत्री पद नहीं मिलने पर भी उन्होंने संतोष कर लिया, वैसे ही अब हर काम में संतुष्टि का भाव रखने लगे हैं। अगर कोई काम नहीं हो रहा है या किसी ने इंकार कर दिया तब भी दादा के न तो चेहरे का भाव बदलता है बातचीत का अंदाज। सिर्फ अनुरोध भरा स्वर ही सामने आता है। लोग तो यह भी कहने लगे हैं कि दादा अब सचमुच दयालु वाली भूमिका में आ गए हैं।

खेमे में रहकर भी बनाई अलग पहचान

दादा को वैसे तो दो नंबर के खेमे का माना जाता है, लेकिन उनका स्वभाव ऐसा कि दो नंबर से नफरत करने वाले भी दादा के साथ हैं। इसका प्रमुख कारण यह रहा कि दादा ने कभी भी इंदौर में वर्चस्व की राजनीति नहीं की। किसी दूसरे के क्षेत्र में झांकने की उनकी आदत नहीं है। उन्होंने एक गुट, एक खेमे के साथ रहने के बावजूद अपनी ही लाइन लंबी की है। इसी का नतीजा है कि आज इंदौर भाजपा में वे सर्वाधिक कार्यकर्ता वाले नेता हैं।

विवादों से खुद को बचाकर रखा

दादा दयालु की खासियत यह रही कि उन्होंने खुद को विवादों से बचाकर रखा। नए कलेवर में तो और भी ज्यादा विवादों से दूर रहते हैं। राजनीतिक विवाद हो या कोई और मुद्दा, दादा तुरंत दूरी बना लेते हैं। वैसे दादा हैं तो सीएम डॉ.मोहन यादव के खास, लेकिन प्रशासन और राजनीति में कभी जताने की कोशिश नहीं करते।

दे दनादन से निवेदन तक

पहले अधिकारी दादा से डरते थे कि कहीं काम न किया तो दे दनादन न शुरू हो जाए। डर के मारे हर काम हो जाता था, लेकिन अब माहौल ही बदल गया है। अगर कोई अधिकारी काम नहीं करता तो दादा फिर से उससे निवेदन करते हैं। कई वरिष्ठ अधिकारी भी ये पूछने लगे हैं कि आखिर दादा को हुआ क्या है?

पोहा दिवस पर भी छाए रहे

हाल ही में विश्व पोहा दिवस मनाया गया। इसमें दादा दयालु भी सबको पोहा खिलाते नजर आए। इसकी भी राजनीति में खूब चर्चा हुई कि आखिर दादा को हुआ क्या है, क्योंकि इससे पहले उन्हें इस रूप नहीं देखा जाता था। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर दादा की सक्रियता भी चर्चा का विषय है। पहले मीडिया से भी दूरी बनाकर चलने वाले दादा सोशल मीडिया पर हर दिन नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

खंडवा पुलिस ने 40 साल पुराने छेड़छाड़ के मामले में 64 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

खंडवा पुलिस ने 40 साल पुराने छेड़छाड़ मामले में 64 वर्षीय आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी 1986 से फरार था और अब जेल भेजा गया है।

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद सीधी फ्लाइट शुरू, 21 सितंबर से Guangzhou-दिल्ली उड़ान

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। 21 सितंबर से Guangzhou-दिल्ली के बीच उड़ान सेवा बहाल होगी।

हेमंत खंडलेवाल जी, जरा इंदौर आकर देखिए हो क्या रहा है, धरने पर कैसे बैठ गए पार्षद कालरा?

इंदौर में भाजपा पार्षदों के बीच विवाद के कारण संगठन में असंतोष बढ़ा है। पार्षद कालरा ने संगठन के फैसले का विरोध करते हुए धरना शुरू किया है।

दमोह स्कूल हिजाब केस में MP HC ने FIR रद्द करने की मांग ठुकराई

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दमोह स्कूल हिजाब केस में एफआईआर रद्द करने की मांग को खारिज कर दिया है। छात्राओं के आरोपों की जांच जारी रहेगी।

एमपी में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें, सीएम मोहन यादव ने हेमंत से की गोपनीय चर्चा

मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज हुई है। सीएम मोहन यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत से गोपनीय चर्चा की।

इंदौर में तेज रफ्तार थार प्रतीक सेतु से 50 फीट नीचे गिरी, 4 घायल

इंदौर में तेज रफ्तार थार प्रतीक सेतु से 50 फीट नीचे गिर गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस जांच कर रही है।

सागर में जंगल से 25 लाख की अवैध शराब बरामद, जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा खुलासा

सागर में अवैध शराब बरामदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा, पुलिस ने 25 लाख की शराब बरामद की। रवि लखेरा गिरफ्तार।

इंदौर में बैंक धोखाधड़ी मामले में ED ने 3.91 करोड़ की संपत्ति अटैच की

इंदौर में बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने 3.91 करोड़ की संपत्ति अटैच की है। यह कार्रवाई धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी है।

इंदौर समेत 15 जिलों में मानसून लौटा, भारी बारिश का अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश के 15 जिलों में मानसून वापसी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर समेत कई जिलों में तीन दिन तक बारिश का पूर्वानुमान है।

पार्षद जीतू यादव की एमआईसी में वापसी, रमेश मेंदोला के आगे नहीं चला किसी का दम

पार्षद जीतू यादव को पुलिस की क्लिन चिट मिलने के बाद भाजपा में एमआईसी पद पर वापसी मिली। विधायक रमेश मेंदोला के समर्थन से विरोध के बावजूद जीतू यादव ने अपनी जगह बनाई।