लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी को मारी गोली, फिर बहन को मारकर दे दी जान

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को हुई एक सनसनीखेज वारदात ने सबको चौंका दिया है। एक पति ने अपनी बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर गया वहां पर बीमार बहन को भी गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी मानस बाजपेई गुरुवार दोपहर आईसीआईसीआई बैंक के बाहर पहुंचा और पत्नी दिव्या मिश्रा को फोन करके ऑफिस से बाहर बुलाया। थोड़ी देर उसने बातचीत की, फिर गोली मार दी।  पुलिस को मानस के घर से एक तमंचा और दो पिस्टल मिली है।

घर पहुंचकर बहन को मारी गोली

बताया जाता है कि वारदात के बाद आरोपी पति मानस मौके से फरार होकर हुसड़िया स्थित अपने घर पहुंचा। पुलिस के अनुसार, घर पर उसने अपनी बहन विभा बाजपेई की भी गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। इस गोलीकांड में तीन लोगों की मौत हो गई है।

बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थी पत्नी

गोली की आवाज सुनकर बैंककर्मी और आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। महिला को पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। जिस बैंक अफसर की हत्या हुई, उसका नाम दिव्या मिश्रा है। वह आईसीआईसीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थी। वह आलमबाग में रहती थी। उसने एक साल पहले पति मानस से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी।

वॉट्सएप पर लगाया स्टेटस

सुसाइड से पहले आरोपी ने वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया था। इसमें लिखा था- मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया था। अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है। उसकी बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत यादव को सब कुछ पता है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सावरकर पर टिप्पणी को लेकर सोनिया गांधी को कानूनी नोटिस, 15 दिन में माफी की मांग

वीर सावरकर पर टिप्पणी को लेकर सोनिया गांधी को कानूनी नोटिस भेजा गया है। सत्यकी सावरकर ने 15 दिन में माफी और सुधार की मांग की है।

ट्रंप के निर्देश पर जेन्सन हुआंग फिर बने NVIDIA के सीईओ, चीनी जासूसी विवाद में दिया था इस्तीफा

एनवीडिया के सीईओ की वापसी पर 23 नवंबर 2026 को बोर्ड ने जेन्सन हुआंग को पुनः नियुक्त किया। ट्रंप के समर्थन के बाद कंपनी ने बड़ा फैसला लिया।

सरकार की चेतावनी: WhatsApp Web पर चैट्स हो सकती हैं लीक, सावधानी जरूरी

व्हाट्सएप वेब पर चैट्स लीक होने का खतरा है। सरकार ने सार्वजनिक और ऑफिस कंप्यूटर पर इस्तेमाल को लेकर अलर्ट जारी किया है।

दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, केंद्र से मांगा जवाब

दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, निर्वाचन आयोग और विधि आयोग से जवाब मांगा। रणनीतिक इस्तीफों के दुरुपयोग पर रोक की मांग उठी।

जामा मस्जिद थाना परिसर में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, 3 की हालत गंभीर

जामा मस्जिद थाना परिसर में चाकू से हमला, पांच पुलिसकर्मी घायल हुए। तीन की हालत गंभीर, आरोपी नबील गिरफ्तार।

कैबिनेट बैठक : सहकारी समितियों के चुनाव एक साल टले, 2027 युवा वर्ष घोषित, साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने 2027 को युवा वर्ष घोषित किया है। सहकारी समितियों के चुनाव एक साल के लिए टाल दिए गए हैं और MPPSC परीक्षा अब साल में दो बार होगी।

शेयर बाजार में भारी गिरावट, निफ्टी 25,400 के नीचे बंद, निवेशकों के 5.3 लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार में गिरावट से निफ्टी 25,400 के नीचे पहुंचा। निवेशकों के 5.3 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा टूटा।

मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, साकेत कोर्ट ने किया जारी

मानहानि मामले में ध्रुव राठी के खिलाफ साकेत कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया। अगली सुनवाई 3 दिसंबर 2026 को होगी।

पीएम मोदी बोले- नेपाल के बिना हमारे राम और धाम दोनों हैं अधूरे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नेपाल के बिना हमारे राम और धाम अधूरे हैं। भारत-नेपाल वार्ता में 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के पैकेज और अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की घोषणा।

गोधरा ट्रेन कांड के दोषी की उम्रकैद की सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट फैसला

गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी इरफान सिराज पाड़ा की उम्रकैद सजा सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर स्वास्थ्य कारणों के आधार पर निलंबित कर जमानत दी।