इंदौर। मध्य प्रदेश टेनिस संघ द्वारा इंदौर टेनिस क्लब में आयोजित हरिसन्स डेवलपर्स प्रा. लि. अखिल भारतीय चैम्पियनशिप सीरीज जूनियर टेनिस टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बुधवार को खेले गए प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में मध्य प्रदेश की दिवीना धूपर, ऐशवी जैन और अदविक गोयल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
दिवीना धूपर की एकतरफा जीत
बालिका अंडर-12 वर्ग में दिवीना धूपर ने साथी खिलाड़ी गौरी शर्मा को एकतरफा मुकाबले में 8-0 से हराया। वहीं ऐशवी जैन ने आरोही कुशवाह को 8-1 से पराजित किया। अन्य मुकाबलों में महाराष्ट्र की निमिषा धुरकुडे ने मध्य प्रदेश की शामभवी सिंह को 8-2, समायरा तम्हाणे ने काव्या मालेगांवकर को 8-2, मनसवी फुके ने मिशका सहगल को 8-3 तथा आवाज छाता ने अभिनिति छाछरे को 8-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।
👉 यह भी पढ़ें:
- इंदौर की खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को FSSAI की मंजूरी, अब खाद्य पदार्थों की जांच में आएगी तेजी
- इंदौर में शासन-प्रशासन को खुलेआम चुनौती दे गए दिलजीत दोसांझ, कहा- किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है!
- दिलजीत दोसांझ के शो पर विवाद : निगम का पिछला बकाया बाकी, फिर भी आयोजन, कार्यक्रम स्थल को लेकर भी उठ रहे सवाल
- इंदौर की ‘चौकड़ी’ को देखते ही सीएम ने कहा-इंदौर में बहुत अच्छे से मनी दीपावली, बहुत-बहुत बधाई…अब ‘राज’ ढूंढ रहे लोग
- स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश को मिले 9 पुरस्कार, जबलपुर को दूसरा स्थान, देवास-उज्जैन, रीवा भी चमके
- दीपावली की रात इंदौर ने प्रदूषण में मारी बाजी तो महापौर और मंत्री को याद आ गया धर्म, अब पर्यावरण प्रेमियों पर साध रहे निशाना
अदविक गोल अंतिम आठ में पहुंचे
बालक अंडर-12 वर्ग में मध्य प्रदेश के अदविक गोयल ने महाराष्ट्र के विहॉन देवधरे को कड़े मुकाबले में 8-6 से शिकस्त देकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। अन्य मुकाबलों में महाराष्ट्र के रिदित नेवले ने मध्य प्रदेश के हुदान डागा को 8-5 तथा महाराष्ट्र के समरवीर सिद्धू ने उत्तर प्रदेश के मोहम्मद हमदान को 8-3 से पराजित किया। क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में अब मध्य प्रदेश के तीनों खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।



