चमोली। उत्तराखंड के चमोली में बारी बारिश हो रही है। सोमवार को चमोली चमोली की नीति घाटी में बादल फटने से तबाही मच गई। तमक के पास अचानक तेज बहाव आने से वैली ब्रिज बह गया। पुल टूटने के बाद जोशीमठ-नीति मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।
नीति घाटी जाने वाला मार्ग बाधित
बताया जाता है कि तमक के ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने के बाद तमक नाला अचानक उफान पर आ गया। नाले में आया भारी पानी और मलबा इतनी तेजी से नीचे आया कि वहां बना वैली ब्रिज इसकी चपेट में आ गया। पुल के बहने से नीति घाटी की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Monsoon Fury in India: असम में बाढ़ से 21 मौतें, 5.64 लाख लोग प्रभावित; J&K से हिमाचल तक बारिश और भूस्खलन ने मचाई तबाही
- Monsoon Fury: देश के कई राज्यों में आसमान से आफत! 43 लोगों की मौत, जम्मू-कश्मीर से असम तक बाढ़-भूस्खलन का कहर
- Monsoon 2026: कहीं राहत तो कहीं तबाही! बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से कई राज्य बेहाल, IMD ने जारी किया Red Alert
- Jammu-Kashmir के डोडा में फटा बादल, सड़कों पर फैला मलबा, कई रास्ते हुए बंद
- Himachal Pradesh Viral Video: NH-5 पर मौत बनकर टूटा पुल! डंपर समेत सतलुज नदी में गिरा ड्राइवर, कैमरे में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा
- हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच ढहा निर्माणाधीन पुल, 5 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका
पिछले साल बह गया था पक्का पुल
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष आई आपदा में यहां बना पक्का पुल भी बह गया था। इसके बाद आवाजाही बनाए रखने के लिए वैली ब्रिज तैयार किया गया था, लेकिन तेज बारिश और उफनते नाले ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया।
बीआरओ के कर्मचारी की तलाश जारी
हादसे के दौरान बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) का एक कर्मचारी भी तेज बहाव में बह गया। उसकी पहचान हवलदार पंकज के रूप में हुई है। वह बीआरओ के मेजर वीके सोनी का ड्राइवर है। उसकी तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया है।



