मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 6 अगस्त को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 201.43 अंकों की तेजी के साथ 78,782.43 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 16.35 अंकों की बढ़त के साथ 24,641.00 अंकों पर खुला।
सेंसेक्स के 17 शेयर हरे निशान में
आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 13 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। निफ्टी 50 में से 20 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और 29 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। निफ्टी की एक कंपनी के शेयर में कोई बदलवा नहीं दिखा।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- LIC OFS 2026: सरकार ने बढ़ाया ऑफर, 82.2 करोड़ शेयरों तक पहुंचा इश्यू; ₹31,400 करोड़ जुटाने की तैयारी
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर मार्केट की अजीब चाल, सेंसेक्स ऊपर और निफ्टी नीचे
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, आईटी शेयरों में दिख रहा दम
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
टाटा ग्रुप के शेयर में सबसे तेजी
सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा ग्रुप की टाटा स्टील का शेयर आज सबसे ज्यादा 1.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला। जबकि, पावर ग्रिड के शेयरों ने आज सबसे ज्यादा 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स में आज आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 1.11 प्रतिशत, इंडिगो 0.90 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.90 प्रतिशत, ट्रेंट 0.76 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.61 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.56 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.52 प्रतिशत, एलएंडटी 0.50 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.45 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.43 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.42 प्रतिशत, बीईएल 0.40 प्रतिशत, आईटीसी 0.33 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.30 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.18 प्रतिशत और एसबीआई के शेयर 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।
एक्सिस बैंक सहित इन शेयरों में गिरावट
आज के कारोबार में एक्सिस बैंक के शेयरों ने आज 0.66 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.57 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.55 प्रतिशत, सन फार्मा 0.52 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.40 प्रतिशत, टाइटन 0.26 प्रतिशत, एटरनल 0.14 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.11 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.09 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.09 प्रतिशत, टीसीएस 0.04 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों ने 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की।
निफ्टी के टॉप गेनर और लूजर
निफ्टी50 का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 20:28 है यानी 21 शेयरों में खरीदारी और 26 में बिकवाली हावी है, और 2 में कोई बदलाव नहीं है। इंडेक्स के टॉप गेनर में टाइटन, रिलायंस, सिप्ला, इटरनल और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज है। वहीं, टॉप लूजर में पावरग्रिड, ट्रेंट, हिंडाल्को, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स है।



