नई दिल्ली। परिसिमन बिल को पास कराने के लिए सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से करीब 50 मिनट तक मुलाकात की। बताया जाता है कि राहुल गांधी अड़ गए हैं कि पहले संसद में गृह मंत्री अमित शाह बयान दें।
सूत्रों के अनुसार इस बैठक में संसद की कार्यवाही सामान्य करने और दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने के लिए कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू से साफ कहा कि विपक्ष चाहता है कि दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर किए गए कथित लाठीचार्ज के मुद्दे पर संसद में चर्चा कराई जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री सदन में आकर अपना बयान दें। विपक्ष का कहना है कि इस मुद्दे पर सरकार को संसद के भीतर जवाब देना चाहिए।
👉 यह भी पढ़ें:
- Women Reservation Bill 2029: क्या इस बार संसद से पास होगा महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक? रामदास अठावले का बड़ा दावा
- लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर विपक्ष पर भड़के किरेन रिजिजू, कांग्रेस को महिला विरोधी पार्टी बताया
- लोकसभा स्पीकर के खिलाफ आरोपों पर बोले मंत्री किरेन रिजिजू- क्या राहुल गांधी लोकसभा के प्रोटोकॉल से ऊपर हैं?
- केंद्रीय मत्री किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर फिर हमला, भारत विरोधी ताकतों से जुड़ने का लगाया आरोप
- राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, किरेन रिजिजू ने कहा-इनका एटम बम फटता क्यों नहीं?
- राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला: कांग्रेस भारत विरोधी ताकतों के साथ मिलकर देश को कमजोर कर रही है
रिजिजू ने मांगा विपक्ष से समर्थन
बैठक के दौरान सरकार की ओर से परिसीमन और FCRA बिल पर भी चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से इन दोनों विधेयकों पर सहयोग और समर्थन देने का आग्रह किया। सरकार चाहती है कि इन महत्वपूर्ण विधेयकों पर विपक्ष के साथ बातचीत के जरिए सहमति बनाई जाए।
गृह मंत्री के बयान के बिना कार्यवाही नहं
सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी से मुलाकात में रिजिजू ने परिसीमन और महिला आरक्षण संविधान संशोधन विधेयक पर कांग्रेस का सहयोग मांगा था। हालांकि, राहुल ने साफ किया कि चंदा चोरी और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के बारे में गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बिना सदन की कार्यवाही नहीं चलेगी। इसके बाद रिजिजू स्पीकर से मिले और फिर अमित शाह को जानकारी दी।



