Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर मार्केट की अजीब चाल, सेंसेक्स ऊपर और निफ्टी नीचे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार  4 अगस्त को शेयर बाजार की चाल अजीब दिखी। बीएसई सेंसेक्स 493.94 अंकों की तेजी के साथ 79,132.97 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 70.40 अंकों की गिरावट के साथ 24,703.90 अंकों पर खुला। सोमवार को सेंसेक्स 544.39 अंकों की तेजी के साथ 78,639.03 अंकों पर और निफ्टी 390.70 की बढ़त के साथ 24,774.30 अंकों पर बंद हुआ था

सेंसेक्स की 18 कंपनियों के शेयर हरे निशान में

आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले। 9 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले, जबकि 3 कंपनी के शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिखा। इसी तरह निफ्टी  की 50 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 42 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।

बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा तेजी

मंगलवार को सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फाइनेंस का शेयर सबसे ज्यादा 1.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला। इसके विपरित हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों ने आज सबसे ज्यादा 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में पावर ग्रिड के शेयर 1.11 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.06 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.90 प्रतिशत, ट्रेंट 0.82 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.71 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.62 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.61 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.57 प्रतिशत, बीईएल 0.48 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.47 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.44 प्रतिशत, सन फार्मा 0.21 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.17 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.17 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.05 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.04 प्रतिशत और एसबीआई के शेयर 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

अल्ट्राटेक सीमेंट सहित कई शेयरों में गिरावट

मंगलवार को अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों ने 0.29 प्रतिशत, टीसीएस 0.20 प्रतिशत, एलएंडटी 0.18 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.12 प्रतिशत, टाइटन 0.12 प्रतिशत, आईटीसी 0.05 प्रतिशत, एटरनल 0.03 प्रतिशत और इन्फोसिस के शेयरों ने 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। इनके अलावा, आज टेक महिंद्रा, एनटीपीसी और इंडिगो के शेयर बिना किसी बदलाव के फ्लैट खुले।

एशियाई बाजारों के हाल

मंगलवार को एशियाई बाजार मिले-जुले रुख के साथ खुले। इस दौरान जापान के निक्केई 225 में 0.83% की गिरावट दर्ज की गई। कोस्पी भी शुरुआती कारोबार में 1.27% तक नीचे आ गया. टॉपिक्स में 0.59% की गिरावट आई। चीनी टेक शेयरों में सुधार के चलते हांगकांग का हैंगसेंग करीब 0.48% ऊपर चढ़ा।

बढ़त के साथ बंद हुए थे अमेरिकी बाजार

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। कल डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 693.38 अंक या 1.32% चढ़कर 53178.41 पर बंद हुआ। S&P 500 ने भी 1.48% की बढ़त हासिल करते हुए 7600.50 पर बंद हुआ था। Nasdaq Composite भी 2.13% उछलकर 25,913.90 पर पहुंच गया था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत ने नेपाल को भेजा 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री, जयशंकर ने अपडेट दिया

भारत ने नेपाल को हाल ही में आई बाढ़ के बाद 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्री जयशंकर ने इस सहायता का विस्तृत अपडेट दिया।

संजय राउत का पीएम मोदी पर हमला, UPI टैक्स पर बोले- अमेरिका को दे रहे प्रोटेक्शन मनी

संजय राउत ने UPI टैक्स को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को प्रोटेक्शन मनी दी जा रही है। इस बयान ने सियासी विवाद बढ़ाया है।

अजीत डोभाल ने कहा, भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचेगी

अजीत डोभाल ने भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। यह वृद्धि देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी, एक की मौत

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। सुरक्षा नियमों पर सवाल उठे।

अखिलेश यादव का आरोप: भाजपा नफरत की राजनीति से समाज में विभाजन कर रही है

अखिलेश यादव ने भाजपा पर नफरत की राजनीति कर समाज में विभाजन का आरोप लगाया है। उनका मानना है कि इससे सामाजिक एकता कमजोर हो रही है।

मध्यप्रदेश में 7400 से ज्यादा मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी स्कूटी

मध्यप्रदेश में 7400 से ज्यादा मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूटी प्रदान की। यह योजना छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

पर्यावरण सम्मेलन में पीएम मोदी ने भारत की उपलब्धियां गिनाईं, सौर ऊर्जा से ग्रीन हाइड्रोजन तक का जिक्र

पर्यावरण सम्मेलन में पीएम मोदी ने भारत की उपलब्धियां गिनाईं। सौर ऊर्जा से ग्रीन हाइड्रोजन तक की प्रगति पर उन्होंने प्रकाश डाला।

इंदौर में राहुल गांधी का लाइव कंसर्ट, भारत जोड़ो मैदान में 300 फीट पोस्टर

इंदौर में राहुल गांधी का लाइव कंसर्ट और भारत जोड़ो मैदान में 300 फीट पोस्टर से सजी तैयारी। शाम 5 बजे शुरू होगा छात्रों की गूंज।

सागर में अब तक 34.3 इंच बारिश, सीजन के 11 दिनों में 14 इंच और चाहिए

सागर में अब तक 34.3 इंच बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस मौसम में 14 इंच और बारिश की जरूरत है। मौसम विभाग ने स्थिति पर ताजा जानकारी दी है।

इंदौर में 18 साल पुरानी प्लॉट धोखाधड़ी का मामला दर्ज, बिना रसीद और कब्जे करोड़ों में बेचे गए प्लॉट

इंदौर में 18 साल पुरानी प्लॉट धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। बिना रसीद और कब्जे करोड़ों में प्लॉट बेचे गए। जांच जारी है।