Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 28 जुलाई को शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ खुला। आज बीएसई सेंसेक्स 4.03 अंकों की गिरावट के साथ 76,831.75 अंकों पर खुला, वहीं एनएसई निफ्टी 24.70 अंक गिरकर 23,971.25 अंकों पर खुला। सोमवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था।  सेंसेक्स 776.01 अंकों की तेजी के साथ 76,835.78 के लेवल पर और निफ्टी 228.50 अंक ऊपर जाकर 23,995.95 पर पहुंच गया था।

सेंसेक्स के 15 कंपनियों के शेयर हरे निशान में

आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, 13 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और 2 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के फ्लैट खुले। इसी तरह निफ्टी 50 की 50 में से 24 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले, 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और 3 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले।

इन्फोसिस के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी

आज के कारोबार में सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स के बाकी शेयरों में टेक महिंद्रा के शेयर 1.56 प्रतिशत, टीसीएस 1.26 प्रतिशत, सन फार्मा 0.72 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.48 प्रतिशत, इंडिगो 0.36 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.28 प्रतिशत, एलएंडटी 0.26 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.24 प्रतिशत, टाइटन 0.23 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.17 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.16 प्रतिशत, बीईएल 0.11 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.09 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयर 0.01 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले। हिंदुस्तान यूनिलीवर और एटरनल के शेयरों ने आज बिना किसी बदलाव के शुरुआत की।

बैंकिंग शेयरों में दिख रही गिरावट

मंगलवार के कारोबार में एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.62 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.56 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.45 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.39 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.36 प्रतिशत, आईटीसी 0.31 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.25 प्रतिशत, ट्रेंट 0.11 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.08 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.04 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.01 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयर 0.01 प्रतिशत के नुकसान के साथ खुले।

एशियाई बाजारों के हाल

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने के बावजूद आज एशियाई बाजारों में कोहराम मचा हुआ है। सबसे बड़ी गिरावट दक्षिण कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में दर्ज की गई है, जो आज 7.41% से अधिक फिसलकर 3 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। इसी तरह से जापान के निक्केई 225 में 4.14% और टोपिक्स में 2.91% की गिरावट दर्ज की गई है। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स पिछली क्लोजिंग 25207.18 के मुकाबले 25299 पर नजर आया।

अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट

मंगलवार सुबह बेंचमार्क से जुड़े यूएस स्टॉक फ्यूचर्स में गिरावट देखी जा रही है। निवेशक बड़ी कंपनियों की कमाई और फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले के इंतजार में हैं। आज डॉऊ जोन्स फ्यूचर्स में 40 अंक या 0.08% की गिरावट देखी जा रही है। S&P 500 फ्यूचर्स में 0.09% की गिरावट आई है, जबकि नैस्डैक 100 फ्यूचर्स 0.34% तक लुढ़क गए हैं। सोमवार को वॉल स्ट्रीट में मिला-जुला रूख देखने को मिला। अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य हमलों पर अस्थायी रोक और कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से डॉऊ जोन्स इंडेक्स को सहारा मिला और यह 262.83 अंक या 0.51% बढ़कर 52210.08 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 0.18% गिरकर 24,932.08 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स ने कल 0.02%  की मामूली बढ़त हासिल की थी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा-पत्र में पहलगाम हमला, फ़लस्तीन और ग़ज़ा का उल्लेख

ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा-पत्र में पहलगाम हमला, फ़लस्तीन और ग़ज़ा का उल्लेख हुआ है। इस दस्तावेज़ में आतंकवाद और संघर्ष पर चिंता जताई गई है।

अनिल धूपर को मिला शिक्षा रत्न सम्मान – एजुकेशन ल्यूमिनरी अवॉर्ड

अनिल धूपर को शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण के लिए शिक्षा रत्न सम्मान मिला। यह पुरस्कार आर्टेमिस एडुसोल्यूशन्स द्वारा प्रदान किया गया।

अलकायदा के गजवा-ए-हिंद प्लान का पर्दाफाश, यूपी ATS ने आजमगढ़ से नबील को दबोचा

उत्तर प्रदेश एटीएस ने गजवा-ए-हिंद योजना में शामिल मोहम्मद नबील को आजमगढ़ से गिरफ्तार किया। वह पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत में आतंक फैलाने की योजना बना रहा था।

मध्यप्रदेश पुलिस के नए मुखिया की तलाश शुरू, तीन नामों पर टिकी निगाहें

मध्यप्रदेश पुलिस के नए डीजीपी की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव प्रमुख दावेदार हैं।

सुप्रिया की हैट्रिक से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने फाइनल में बनाई जगह

सुप्रिया की हैट्रिक से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने एशिया कप हॉकी फाइनल में जगह बनाई। भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराया।

पीएम मोदी ने BRICS समिट में कहा- भारत के लिए मानवता प्रथम, सहयोग है मूल मंत्र

प्रधानमंत्री मोदी ने BRICS समिट में मानवता प्रथम और सहयोग को मूल मंत्र बताया। भारत की BRICS अध्यक्षता में यह खास संदेश रहा।

खंडवा पुलिस ने 40 साल पुराने छेड़छाड़ के मामले में 64 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

खंडवा पुलिस ने 40 साल पुराने छेड़छाड़ मामले में 64 वर्षीय आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी 1986 से फरार था और अब जेल भेजा गया है।

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद सीधी फ्लाइट शुरू, 21 सितंबर से Guangzhou-दिल्ली उड़ान

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। 21 सितंबर से Guangzhou-दिल्ली के बीच उड़ान सेवा बहाल होगी।

हेमंत खंडलेवाल जी, जरा इंदौर आकर देखिए हो क्या रहा है, धरने पर कैसे बैठ गए पार्षद कालरा?

इंदौर में भाजपा पार्षदों के बीच विवाद के कारण संगठन में असंतोष बढ़ा है। पार्षद कालरा ने संगठन के फैसले का विरोध करते हुए धरना शुरू किया है।

दमोह स्कूल हिजाब केस में MP HC ने FIR रद्द करने की मांग ठुकराई

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दमोह स्कूल हिजाब केस में एफआईआर रद्द करने की मांग को खारिज कर दिया है। छात्राओं के आरोपों की जांच जारी रहेगी।