मुंबई। मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। .शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी और देखते ही देखते पहली मंजिल पर फैल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।
शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा आग का कारण
मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आई है। हालांकि, आग किन परिस्थितियों में फैली, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
👉 यह भी पढ़ें:
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- कोलकाता एयरपोर्ट के ATC भवन में लगी आग, मचा हड़कंप; कुछ ही देर में पाया गया काबू
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
- Indonesia में मदुरा द्वीप के पास फेरी में लगी आग, पांच लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लापता, 271 लोग थे सवार
- Red Fort Bomb Threat: लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी! मुंबई से आए फोन के बाद मचा हड़कंप, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
आग से हुए नुकसान का होगा आकलन
आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें इमारत का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद आग से हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि आग से कितना नुकसान हुआ है और क्या कोई अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जाने की जरूरत है।
किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं
मुंबई फायर ब्रिगेड को रात करीब 8:24 बजे इस घटना की सूचना मिली। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की कोई खबर नहीं है और दमकल विभाग ने समय रहते आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। हंसराज मार्ग पर स्थित इस दो मंजिला (ग्राउंड प्लस वन) पुलिस स्टेशन की पहली मंजिल पर यह आग लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, बेस्ट प्रशासन, स्थानीय पुलिस बल और वार्ड के कर्मचारियों को तुरंत मौके पर भेज दिया गया। सभी एजेंसियों के संयुक्त प्रयास और दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।



