Film Review : ‘जन नेता’ – सीएम विजय का भौकाल!

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

-प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार

चंद्रशेखरन् जोसेफ विजय  की फिल्म ‘जन नेता’ का राजनीति से उतना ही रिश्ता है, जितना सोनू निगम का इंदौर नगर निगम से ! इसमें विजय ‘वन मैन आर्मी’ नहीं, ‘वन मैन सिस्टम’ बने हैं। फिल्म की कहानी राजनीति, भ्रष्टाचार और जनता के अधिकारों को इस अंदाज़ में परोसती है मानो फ़िल्मी एक्शन का फीफा विश्वकप चल रहा हो।  यह फिल्म पर्दे पर तमिलनाडु के सीएम  विजय का  ‘पॉलिटिकल भौकाल’ है! बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ का सन्देश भी है और कम्युनल हार्मनी बनाये रखने का भी। यह अपने तमिल वोटरों को ‘मैं हूँ ना’ की आश्वस्ति है।

हिंसा के अतिरेक के कारण फिल्म प्रमाणन बोर्ड में यह फिल्म महीनों अटकी रही और अब ‘A’ सर्टिफिकेट लेकर आई है।  जहाँ पुलिस असफल हो जाती है, वहाँ विजय पहुँच जाते हैं। जहाँ नेता भाषण देते हैं, वहाँ विजय फैसला सुना देते हैं और जहाँ दर्शक निराश होते हैं,  वहाँ बैकग्राउंड में संगीत बज उठता है। राजनीति यहाँ विचारधारा से कम और ‘स्टाइलधारा’ से ज़्यादा चलती है। भाषण कम हैं, पंचलाइन ज़्यादा। बहस कम है, भड़भड़कूटा ज़्यादा।  यह विजय की आखिरी फिल्म। अब वे नेतागीरी ही करें शायद !

यह संदेश भी  है कि जनता सबसे बड़ी ताकत है। हालाँकि इस संदेश तक पहुँचने के लिए नायक जितने लोगों की पिटाई करता है, उतने वोट शायद किसी उम्मीदवार को भी न मिलें! एक्शन सीन इतने बड़े हैं कि न्यूटन अगर थिएटर में बैठकर देख लेते, तो शायद अपने गति के नियमों को फिर से लिखने बैठ जाते। इसमें हीरो  लोकतंत्र भी बचाता है, व्यवस्था भी सुधारता है और बीच-बीच में खलनायकों को उड़ाता भी चलता है,

फिल्म के वीएफएक्स आपको कभी अफ्रीका के कल्पित देश में ले जाते हैं, कभी तमिलनाडु के घने जंगलों में। यह तकनीक कभी मारधाड़ के दृश्यों बीच ले जाती है तो कभी चीनी ड्रोन की उड़ान में। कमजोर तकनीक और  तीन घंटे तीन मिनट की लम्बाई  रिक्लाइनर पर विराजे दर्शकों को  लंबायमान कर देती है!

जन नेता की रेसिपी की ज़रूरी चीज़ें  हैं – विजय का  थलपति वेत्री कोंडन (टीवीके) वाला स्टाइल, डैडी कूल वाला इमोशन, आर्मी वाला टशन, देशभक्ति का जूनून और खलनायक बॉबी देओल का खूंखारपन। बचा  ग्लैमर और नाच गाना ! बस, पिच्चर खल्लास !

फिल्म में साउथ की फिल्मों का एक और टिपिकल खलनायक प्रकाश राज भी है, नेता कम गुंडा कम देशद्रोही।  एक तथाकथित जर्नलिस्ट कायल (कोयल नहीं, कायल) पूजा हेगड़े भी है, और कलाकारों की भीड़ में रेवती, प्रियामणि, मलयालय की सबसे ज्यादा कमानेवाली फिल्म प्रेमलू की हीरोइन ममिता बैजू से अलावा  साउथ के कई सितारों का कैमियो भी है। कैमियो में एनिमल फिल्म के डायरेक्टर एटली, संगीतकार अनिरुद्ध, लोकेश कनगराज, शेखर आदि भी हैं, जिन्हें हम हिन्दी फिल्म दर्शक नहीं जानते। आनंदी अजय भी फिल्म में थीं, पर उनके सीन काट दिए गए हैं।

यह फिल्म हिन्दी फिल्म दर्शकों की सहनशीलता की परीक्षा के लिए बनाई गई है। इसका उपयोग दुर्दांत कैदियों को यातना देने के लिए भी

किया जा सकता है।  किसी से बदला लेना हो तो तो इसके टिकट भिजवा दो!

अझेलनीय और यातनीय फिल्म !

Film Review : 'जन नेता' - सीएम विजय का भौकाल!

-प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शराब कांड पर एक्शन में सीएम, दिलीप कुमार नए संभागायुक्त, इरशाद वली को बनाया आईजी

सागर शराब कांड में सीएम ने न्यायिक जांच के आदेश दिए और प्रशासनिक बदलाव किए। दिलीप कुमार संभाग आयुक्त और इरशाद वली आईजी बने।

राहुल मियां नहीं समझ सकते वंदेमातरम् का महत्व: नितिन नवीन

राहुल मियां वंदे मातरम् का महत्व नहीं समझ सकते, नितिन नवीन का हल्द्वानी में बयान। राजनीतिक माहौल गर्म।

MP Police Bharti 2026: 22 सितंबर से 7500 पदों पर आवेदन शुरू

एमपी पुलिस भर्ती 2026 के तहत 7500 पदों पर आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी। यह भर्ती मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर देगी।

‘दृश्‍यम 3’ ट्रेलर: विजय सलगांवकर के सामने मीरा की नई चुनौती

दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर को इस बार नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जानिए फिल्म की कहानी और सस्पेंस के बारे में।

ED रेड पर CM शिवकुमार का भाजपा पर वार, तीन नेताओं के नाम गिनाए

ED की छापेमारी पर CM शिवकुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए तीन नेताओं के नाम दिए।

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन, उमर उन नबी पर NIA की चार्जशीट

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन का खुलासा, NIA की चार्जशीट के अनुसार उमर उन नबी ने डिजिटल किल गाइड से प्रशिक्षण लिया।

एमपी में MBBS इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त, 21,500 रु स्टाइपेंड पर सहमति

एमपी में एमबीबीएस इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त हो गई है और स्टाइपेंड को बढ़ाकर 21,500 रुपये कर दिया गया है।

सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23500 के नीचे फिसला

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट। सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23,500 के नीचे फिसला।

भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज: 13-17 सितंबर को नई दिल्ली में मुकाबले

भारत-अफगानिस्तान टी20I सीरीज 13 से 17 सितंबर तक नई दिल्ली में होगी। श्रेयस अय्यर और इब्राहिम जादरान की कप्तानी में टीमें भिड़ेंगी।

कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली पर ED का शिकंजा, 18 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली पर शिकंजा कसते हुए उनके 18 ठिकानों पर छापेमारी की है।