👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 23 दिसंबर को शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 42.64 अंकों की गिरावट के साथ 85,524.84 अंकों पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 4.75 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 26,177.15 अंकों पर बंद हुआ।
मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 13 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में बंद हुए, जबकि 17 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे। निफ्टी की 50 में से सिर्फ 24 कंपनियों के शेयर हरे निशान में दिखे, जबकि 26 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स में आईटीसी के शेयर सबसे ज्यादा 1.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा 1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर, टाटा मोटर्स पीवी, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, पावरग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बीईएल के शेयर 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके विपरित भारती एयरटेल, अडाणी पोर्ट्स, सनफार्मा, टेक महिंद्रा, एटरनल, एक्सिस, मारुति सुजुकी, ट्रेंट, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, टाइटन, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए।



