Ram Mandir चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के सभी आठ आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे। आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के जरिए उन्हें अदालत में पेश किया गया।सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब इस मामले में अगली पेशी 13 जुलाई को होगी।

सोमवार को सभी आरोपियों को जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इस दौरान पुलिस ने अदालत के सामने केस डायरी और जांच से जुड़े दस्तावेज रखे। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है और कई अहम पहलुओं की जांच बाकी है। ऐसे में आरोपियों को फिलहाल न्यायिक हिरासत में रखा जाना जरूरी है।

कोर्ट को पुलिस ने दी छापेमारी की जानकारी

पुलिस ने अदालत को ये भी बताया गया कि रविवार को आरोपियों के घरों पर छापेमारी की गई थी। इस दौरान नकदी, सोने-चांदी के गहने और कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस इन सभी सामानों का सत्यापन कर रही है ताकि ये पता लगाया जा सके कि उनका इस मामले से कोई संबंध है या नहीं।

पुलिस दोबारा कर सकती है पूछताछ

जांच के दौरान अगर आरोपियों से और पूछताछ की जरूरत पड़ी तो अदालत से पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग कर सकती है। इसके लिए जांच टीम सवालों की एक विस्तृत सूची तैयार कर रही है। जरूरत पड़ने पर आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर उनसे दोबारा पूछताछ की जाएगी।

वकीलों ने केस लड़ने से किया इनकार

कोर्ट से भी बड़ा झटका इन आरोपियों को फैजाबाद बार एसोसिएशन ने दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका मिश्रा ने बताया कि अधिवक्ता संघ ने फैसला किया है कि इस मामले में बनाए गए आरोपियों की ओर से संघ का कोई भी सदस्य अधिवक्ता अदालत में पैरवी नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिवक्ता आरोपियों की ओर से वकालतनामा दाखिल करता है, तो उसे बार एसोसिएशन के निर्णय के अनुसार प्रति आरोपी पांच लाख रुपये की सहयोग राशि संघ के पास जमा करनी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस राशि का उपयोग अभियोजन पक्ष के कानूनी खर्चों के लिए किया जाएगा।

15 वकीलों की टीम दिलवाएगी सजा

कालिका मिश्रा ने यह भी कहा कि यदि कोई बाहरी अधिवक्ता आरोपियों की ओर से पैरवी करता है, तो अधिवक्ता संघ उसका उचित विरोध करेगा. साथ ही यह भी जांच करेगा कि वह सरकार, विश्व हिंदू परिषद या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़ा है या नहीं। कालिका मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में अधिवक्ता संघ की बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमे की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के लिए लगभग 15 अधिवक्ताओं का एक विशेष पैनल भी गठित किया गया है। यह पैनल अभियोजन पक्ष की ओर से कानूनी कार्रवाई में सहयोग करेगा।

आरोपी लवकुश मिश्रा बना रहा एक करोड़ का मकान

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि एक आरोपी लवकुश मिश्रा एक करोड़ रुपए से मकान बना रहा है। राम मंदिर में आने वाले चढ़ावा, नकदी को गिनने वाली टीम में शामिल लवकुश मिश्रा की सैलरी 17 हजार रुपये महीने थी,  लेकिन इस सैलरी में ही लवकुश मिश्रा ने अयोध्या के शहादत गंज इलाके में जयपुरिया स्कूल के पीछे 1000 स्क्वायर फीट की एक जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर वो तीन मंजिला मकान बनवा रहा था। लवकुश मिश्रा की यह संपत्ति एक करोड़ से अधिक की होगी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

CBI ने ED के 2 अधिकारियों को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

CBI ने ED के लखनऊ जोनल ऑफिस के दो अधिकारियों को 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच जारी है।

SIT की बड़ी कार्रवाई: MPSC पेपर लीक केस में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर गिरफ्तार

MPSC पेपर लीक मामले में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर रोहित कोलटक्के को गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल 13 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है।

शशि थरूर ने पीएम मोदी को दिया जवाब, कहा-राहुल गांधी ने युवाओं में जोश जगाया

शशि थरूर ने पीएम मोदी के राहुल गांधी को फेल प्रोडक्ट कहने के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा राहुल गांधी ने युवाओं में जोश जगाया है।

ITBP प्रमुख के बयान पर MEA ने कहा- चीन की अनुशासनहीनता से सीमा तनाव बढ़ा

MEA ने ITBP प्रमुख के बयान पर कहा कि चीन की अनुशासनहीनता से सीमा तनाव बढ़ा है। अरुणाचल प्रदेश में LAC पर सुरक्षा तैयारियां बढ़ाई गई हैं।

आयुष्मान खुराना की सबसे कमजोर फिल्म : उड़ता तीर !

उड़ता तीर में देशभक्ति और कॉमेडी का मेल असफल रहा। कमजोर पटकथा और किरदारों के कार्टूनिश रूप ने फिल्म को प्रभावित किया।

सीवान के अलमापुर में पटाखा बनाने के दौरान धमाका, पति-पत्नी और बेटी की मौत

सीवान के अलमापुर में पटाखा विस्फोट हुआ, जिसमें पति-पत्नी और बेटी की मौत हुई। इलाके में अफरा-तफरी मची।

एयरपोर्ट पर रोके जाने पर भड़के भगंवात मान ने कहा- चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के भाई हैं कस्टम चीफ

पंजाब के सीएम मान ने कस्टम चीफ और चुनाव आयुक्त के बीच पारिवारिक संबंध का आरोप लगाया। उन्होंने छवि धूमिल करने की कोशिश को राजनीतिक बदले का हिस्सा बताया।

नोएडा, दिल्ली, बेंगलुरु और चंडीगढ़ में NRI हाउसिंग लोन धोखाधड़ी पर ED की छापेमारी

एनआरआई हाउसिंग लोन धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 13 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में फर्जी दस्तावेजों से लोन लेने की प्रक्रिया जांची जा रही है।

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी 22600 के नीचे बंद

शेयर बाजार में गिरावट जारी रही, सेंसेक्स 125 अंक टूट गया। निफ्टी 22,600 के नीचे बंद हुआ। बाजार लगातार चौथे दिन दबाव में रहा।

पवन खेड़ा का आरोप: सरकार दबा रही थी अरुणाचल सीमा विवाद की खबरें

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार अरुणाचल सीमा विवाद की खबरें दबा रही थी। आईटीबीपी महानिदेशक के बयान को लेकर उठे गंभीर सवाल।