👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 26 दिसंबर को शेयर बाजार में सुस्ती नजर आ रही है। सुबह बाजार खुलते ही बीएसई सेंसेक्स करीब 150 अंक की गिरावट के साथ 85,250 के आसपास कारोबार करता दिखा, जबकि एनएसई निफ्टी 26,100 के स्तर पर पहुंच गया था।
शुक्रवार को बैंक निफ्टी भी दबाव में रहा और 80 अंक की गिरावट के साथ 59,102 के स्तर पर खुला। बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में दबाव के चलते बाजार की रफ्तार धीमी रही। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी दिखी। शुरुआती कारोबार में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोल इंडिया, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, टाइटन और अदाणी एंटरप्राइजेज निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल रहे। इसके विपरित कुछ बड़े शेयरों में बिकवाली दिखाई दी। इटरनल (जोमैटो), बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस जैसे शेयरों में गिरावट नजर आई।



