परभणी। महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। जिले के मानवत तालुका के यशवाड़ी में मशहूर हनुमान मंदिर के सामने बना सभा मंडप अचानक गिर गया। इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत की खबर आ रही है, जबकि 30 से ज्यादा घायल हैं। मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
इस हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। मंडप के नीचे फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर बचाव कार्य चल रहा है। मलबे के नीचे 30 से 40 श्रद्धालु फंस गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए कई एम्बुलेंस बुलाई गई हैं और चिकित्सा दल भी तैनात किए गए हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Uddhav Thackeray गुट को बड़ा झटका, लोकसभा स्पीकर ने बागी सांसदों के शिंदे गुट में विलय की दी मंजूरी
- TET Paper Leak : महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर लीक, कल रविवार को होने वाली थी परीक्षा रद्द
- Shiv Sena UBT : महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को तगड़ा झटका, पार्टी की बैठक में नहीं पहुंचे 6 सांसद
- महाराष्ट्र के पंढरपुर में कुएं में गिरी पिकअप वैन, 14 लोगों की मौत
- महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब का कहर, अब तक 15 लोगों की मौत, मुख्य आरोपी सहित 8 गिरफ्तार
- शरद पवार और उद्धव ठाकरे को नहीं थी ऐसी हार की उम्मीद, महाराष्ट्र में दांव पर लगी विपक्ष की राजनीति
शनिवार के कारण भीड़ ज्यादा थी
उल्लेखनीय है कि परभणी जिले के मानवत तालुका के यशवाड़ी में स्थित हनुमान मंदिर काफी प्रसिद्ध है। यहां पूरे महाराष्ट्र से श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं। शनिवार होने के कारण वहां काफी भीड़ थी। साथ ही वीकेंड की छुट्टी होने के कारण राज्य के अलग-अलग हिस्सों से कई श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आए थे। तभी अचानक मंदिर के सामने बना सभा मंडप गिर गया
अचानक भक्तों के ऊपर गिर गई छत
यह दर्दनाक हादसा परभणी तालुका के यशवाड़ी गांव में शनिवार की दोपहर उस समय हुआ, जब पूरा परिसर बजरंगबली के जयकारों से गूंज रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय जब सभा मंडप के नीचे बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए कतारों में खड़े थे, तभी अचानक एक भयानक कड़कड़ाहट के साथ मंडप के मुख्य पिलर मुड़ गए और कंक्रीट की भारी-भरकम छत सीधे भक्तों के ऊपर भरभराकर गिर गई। कंक्रीट के मलबे के नीचे दबने से लोगों को संभलने या भागने का एक पल भी मौका नहीं मिला।



