मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ खुला। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 69.84 अंकों (0.09 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 75,939.86 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 33.35 अंक (0.14%) के नुकसान के साथ 23,880.35 अंकों पर नजर आया।
सेंसेक्स के 24 कंपनियों के शेयर हरे निशान में
👉 यह भी पढ़ें:
- शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी 22600 के नीचे बंद
- मध्यप्रदेश के इन शहरों में पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम बढ़े, जानें नए रेट
- आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक से नीचे, 4 लाख करोड़ रुपये डूबे
- तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क
- शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली
- शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका
बुधवार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले। इसी तरह निफ्टी की 50 में से 40 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एनटीपीसी के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.78 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले, जबकि एचडीएफसी बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 1.91 प्रतिशत की गिरावट नजर आई।
टाटा स्टील सहित कई शेयरों में तेजी
सेंसेक्स में एटरनल के शेयर 0.74 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.69 प्रतिशत, आईटीसी 0.53 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.48 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.46 प्रतिशत, सन फार्मा 0.45 प्रतिशत, टीसीएस 0.41 प्रतिशत, टाइटन 0.34 प्रतिशत, ट्रेंट 0.30 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.30 प्रतिशत, बीईएल 0.30 प्रतिशत, एलएंडटी 0.24 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.24 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.22 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.22 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.19 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.19 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.18 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.13 प्रतिशत, एसबीआई 0.12 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.09 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.04 प्रतिशत और मारुति सुजुकी के शेयर 0.04 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले।
शुरुआती कारोबार में ये शहर नुकसान में
आज के कारोबार में शुरुआत में कई शेयरों में गिरावट नजर आई। इनमें इन्फोसिस के शेयर 0.26 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.15 प्रतिशत, इंडिगो 0.06 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.06 प्रतिशत और एचसीएल टेक के शेयर 0.03 प्रतिशत की गिरावट में कारोबार करते नजर आए।
बाजार में गिरावट के कारण
बाजार में गिरावट का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उभरती अनिश्चितता है। निवेशक ईरान पर अमेरिका द्वारा किए गए हमलों पर करीब से नजर बनाए हुए हैं और यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इसका अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर क्या असर होगा।



