नई दिल्ली। कर्नाटक में सीएम पद को लेकर चल रहा नाटक अभी भी जारी है। मंगलवार को दिल्ली में बैठकों का दौर चलता रहा। हालांकि बैठकों के बाद भी कांग्रेस नेताओं ने सिद्धारमैया के पद छोड़ने की बात से इनकार किया, लेकिन सूत्र बताते हैं कि बैठक में ऐसी चर्चा हुई है। आलाकमान ने सिद्धारमैया को पद छोड़ने को कहा है और जल्द ही वे त्यागपत्र दे सकते हैं।
कांग्रेस ने इसे सिर्फ कयास बताया
उल्लेखनीय है कि इससे पहले कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच कांग्रेस ने मंगलवार को इन चर्चाओं को पूरी तरह निराधार बताया था। पार्टी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ आलाकमान की बैठक में केवल राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर ही चर्चा हुई। पार्टी मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में हुई इस लंबी बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला शामिल हुए।
👉 यह भी पढ़ें:
- सिर्फ मीडिया में बयान देने से कुछ नहीं होगा उमंग सिंघारजी, विपक्ष का धर्म निभाइए, मैदान में जाइए
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- भाजपा इंदौर की नगर कार्यसमिति घोषित, कांग्रेस से आए कई नेताओं को स्थान
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’
वेणुगोपाल ने कहा सिर्फ चुनावों पर चर्चा
बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से कहा कि नेतृत्व परिवर्तन को लेकर जो भी खबरें चल रही हैं, वे सिर्फ अटकलें हैं और उनमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने बताया कि बैठक का पूरा फोकस आगामी राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों पर था। उम्मीदवारों की घोषणा अन्य राज्यों के साथ ही की जाएगी। कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटें खाली हो रही हैं, जिनमें कांग्रेस तीन और भाजपा एक सीट जीतने की स्थिति में है।
सिद्धारमैया को राज्यसभा भेजने का प्रस्ताव
कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार कुछ नेताओं ने सिद्धरमैया को राज्यसभा भेजकर डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने का सुझाव दिया था। सिद्धरमैया ने दोहराया है कि वे अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। दूसरी ओर शिवकुमार ने कहा है कि वे पार्टी नेतृत्व के फैसले का पालन करेंगे। 20 मई को कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद से ही नेतृत्व परिवर्तन और मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई थीं।
राज्यसभा नामांकन से पहले इस्तीफे की चर्चा
सूत्र बताते हैं कि राहुल गांधी ने भी सिद्धारमैया को राज्यसभा में जाने की सलाह दी थी। कांग्रेस में चर्चा है कि सिद्धारमैया राज्य सभा चुनाव के नामांकन से पहले यानी आठ जून से पहले सीएम पद से सिद्धारमैया इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि सिद्धारमैया को कहा गया कि, जो भी करना हो वो अच्छी तरह से सोच समझ लें और के सी वेणुगोपाल को बता दें।



