बंगाल में बकरीद पर अब होगी सिर्फ एक दिन की छुट्‌टी, सुभेंदु अधिकारी ने बदला ममता बनर्जी का फैसला

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा के सीएम सुभेंदु अधिकारी ने बकरीद की छुट्‌टी में कटौती करने का फैसला लिया है। ममता बनर्जी ने पहले दो दिन की छुट्‌टी के आदेश दिए थे, लेकिन अब इसे एक दिन कर दी गई है। सुभेंदु अधिकारी ने इसके पहले भी ममता सरकार के कई फैसले बदले हैं।

लेटर हेड से उर्दू हटाने का भी फैसला

सुभेंदु अधिकारी ने अपने आधिकारिक लेटरहेड से उर्दू और हिंदी को हटाकर उसे एक बार फिर ‘द्विभाषी’ (बांग्ला और अंग्रेजी) बना दिया है। इसके साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी सरकार के सबसे पसंदीदा प्रतीक ‘बिस्वा बांग्ला’ का ‘बी’ वाला लोगो को भी हटा दिया है।

👉 यह भी पढ़ें:

उर्दू को लेकर भाजपा साधती रही है निशाना

भाजपा लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस पर बंगाल में ‘अरबी संस्कृति’ को बढ़ावा देने और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाती रही है। भाजपा का मानना है कि 10 प्रतिशत से अधिक उर्दू भाषी आबादी वाले क्षेत्रों में उर्दू को दूसरी आधिकारिक भाषा का दर्जा देना इसी राजनीति का हिस्सा था। अब अधिकारी सरकार के इस कदम को भाजपा ‘बंगाली गौरव और पहचान’ की पुनर्स्थापना के रूप में देख रही है।

इमामों, मुअज्जिनों, पुजारियों का भत्ता बंद

सुभेंदु अधिकारी ने  इमामों, मुअज्जिनों और पुजारियों को धर्म के आधार पर मिलने वाले सरकारी भत्ते को 1 जून से पूरी तरह बंद कर दिया। इसके साथ ही ममता सरकार द्वारा सालों से रोकी गई केंद्र की आयुष्मान भारत योजना को राज्य में लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही उपद्रवियों से सरकारी संपत्ति के नुकसान वसूली का भी फैसला लिया गया था। इतना ही नहीं ममता सरकार में वर्षों से अटकी बीएसएफ की जमीन की बाधा भी हटा दिया गया था। इसके साथ ही टीएमसी शासनकाल में हुए फंड डिस्ट्रीब्यूशन घोटाले और पुलिस ज्यादतियों की जांच के लिए जस्टिस बिस्वजीत दास आयोग का गठन किया गया है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पाकिस्तान के सिंध में एंबुलेंस हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से गर्भवती महिला समेत 10 की मौत

पाकिस्तान के सिंध में एंबुलेंस हादसा हुआ, जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से गर्भवती महिला समेत 10 की मौत हुई। दुर्घटना थारपारकर जिले के स्वास्थ्य केंद्र के बाहर हुई।

एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा, केदारनाथ मंदिर में किया था दर्शन

सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर दर्शन पर मौलाना शहाबुद्दीन ने कड़ा फतवा जारी किया है। उन्होंने इस्लामी शरीयत के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए माफी की मांग की।

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी को सिलबट्टा से मार डाला

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी को सिलबट्टा से मारा। घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

शेयर बाजार में तेज रिकवरी: सेंसेक्स 905 अंक उछला, निफ्टी 22,936 पार

शेयर बाजार में तेज रिकवरी के साथ सेंसेक्स 905 अंक उछला और निफ्टी 22,936 को पार कर गया। बाजार में तेजी के कारणों और प्रभावों की पूरी जानकारी।

सिम्पलेक्स की जमीन के लिए हाईकोर्ट जा रहा है सहकारिता विभाग, कोर्ट में हारने के बाद कलेक्टर ने दिखाई थी सख्ती

सिम्पलेक्स जमीन विवाद में सहकारिता विभाग हाईकोर्ट जाएगा। कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा और भूमाफियाओं पर कार्रवाई तेज की।

आजम खान और बेटे अब्दुल्ला को दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत

दो पैनकार्ड मामले में आजम खान और बेटे अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली है। कोर्ट ने सजा निलंबित की, दोषसिद्धि पर रोक नहीं लगाई।

धीरेंद्र शास्त्री का मजाकिया अंदाज, करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन दिवस’

धीरेंद्र शास्त्री ने शिवपुरी के श्रीराम कथा में करवा चौथ को 'खसम पूजन दिवस' बताया। उन्होंने पति-पत्नी रिश्ते को लेकर मजाकिया टिप्पणी की।

इजरायली चुनाव: नेतन्याहू का गठबंधन 53 सीटों पर, बहुमत से दूर

इजरायली चुनाव में नेतन्याहू का गठबंधन 53 सीटों पर सिमटा है, बहुमत से दूर। विपक्षी गठबंधन को 48 सीटें और अरब पार्टियों ने 19 सीटें हासिल कीं।

चोटिल लॉकिए फर्ग्युसन भारत के खिलाफ आखिरी दो टी20 मुकाबलों से बाहर

चोटिल लॉकिए फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ आखिरी दो टी20 मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। मैट फिशर उनकी जगह टीम में शामिल हुए हैं।

मध्यप्रदेश में 29 अक्टूबर को सिंगरौली, सीधी और मऊगंज के लिए ऑरेंज अलर्ट

मध्यप्रदेश में 29 अक्टूबर को सिंगरौली, सीधी और मऊगंज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।