देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। शनिवार 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा होने के बाद विपक्ष ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए हैं।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, “महंगाई मैन मोदी ने नौ दिन में पेट्रोल-डीजल पर पांच रुपये बढ़ा दिए। आज फिर पेट्रोल और डीजल महंगा कर दिया गया।”
👉 यह भी पढ़ें:
- परिवारवाद पर अखिलेश यादव का बयान, कहा- इसी वजह से नहीं टूटी सपा
- वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: कांग्रेस के दो अंतरे वाले फैसले पर भाजपा ने पास किया प्रस्ताव
- वंदे मातरम् विवाद : अमित शाह ने कहा-तुष्टिकरण की राजनीति कर रही कांग्रेस
- CWC की बैठक में वंदे मातरम् पर मंथन, दो ही छंद गाएगी कांग्रेस
- वंदे मातरम् विवाद पर भड़के खरगे, कहा-पहले गांधी-नेहरू-पटेल और अटल पर केस करो
- खड़गे का बीजेपी पर तीखा हमला: ‘जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई नहीं लड़ी, वे हमें देशभक्ति न सिखाएं’
पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार को सिर्फ तेल कंपनियों के मुनाफे की चिंता है। कांग्रेस ने कहा, “दुनिया की कई सरकारें अपनी जनता को राहत दे रही हैं, जबकि मोदी सरकार जनता को ही लूटने में लगी है। आखिर कब तक पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाया जाएगा?”
वहीं समाजवादी पार्टी ने भी बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। पार्टी के मीडिया प्रकोष्ठ ने एक्स पर लिखा, “15 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं। सीएनजी की कीमतों में भी इजाफा हुआ है।”
समाजवादी पार्टी ने दावा किया कि महंगाई का यह दौर सरकार की “गलत आर्थिक और विदेश नीतियों” का नतीजा है। पार्टी ने कहा कि पहले से मंदी की मार झेल रही जनता पर यह दोहरा और तिहरा प्रहार है, जिससे आने वाले समय में महंगाई और बढ़ सकती है।



