इंदौर में जलसंकट: एसीएस ने ली बैठक, विधायकों ने किया नर्मदा से टैंकर भरने का विरोध, अपर आयुक्त पाठक के विरोध में उतरे कांग्रेस पार्षद

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। शहर में जलसंकट के बीच गुरुवार को दिनभर मंथन चलता रहा। वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विधायकों के साथ भी बैठक की। गुरुवार को ही कांग्रेस पार्षदों ने निगमायुक्त से मुलाकात कर जलकार्य विभाग देख रहे अपर आयुक्त आशीष पाठक की शिकायत की।

न सुनते हैं, न समझते हैं और न काम करते हैं

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने निगमायुक्त क्षितिज सिंघल से मुलाकात की। चिंटू चौकसे ने कहा कि जलकार्य का काम देख रहे आशीष पाठक न तो समझते हैं, न सुनते हैं और न काम करते हैं। नगर निगम का सबसे महत्वपूर्ण विभाग जलकार्य उनके पास है, लेकिन वे पार्षदों के फोन भी नहीं उठाते। जलसंकट के समय अगर वे पार्षदों के फोन नहीं उठाएंगे, तो जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा। चिंटू चौकसे ने कहा कि हम सभी पार्षदों की मांग है कि आशीष पाठक को जलकार्य विभाग से हटाकर किसी काबिल अफसर को यहां तैनात किया जाए।

👉 यह भी पढ़ें:

विधायक बोले-टंकियों से क्यों भरे जा रहे टैंकर

इंदौर में जलसंकट के कारण जनप्रतिनिधि भी परेशान हैं। इससे परेशान विधानसभा पांच के विधायक महेंद्र हार्डिया ने महापौर के खिलाफ मोर्चा खोल लिया था। गुरुवार को महापौर के साथ हुई बैठक में अधिकांश विधायकों ने टंकियों से टैंकर भरने का विरोध किया। विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि शहर में नल कम दबाव से आ रहे हैं। पानी की टंकियों से टैंकर भरने से टंकियां खाली हो रही हैं। नगर निगम को नए हाइट्रेंट बनाना चाहिए। जल वितरण के प्रबंधन पर भी ध्यान देना चाहिए। विधायक मधु वर्मा ने कहा कि सुबह नल आने के समय लोग पंप लगाकर पानी खींचते हैं। सुबह आधे घंटे बिजली कटौती होगी तो 30 प्रतिशत समस्या हल हो जाएगी। वर्मा ने कहा कि नगर निगम जल वितरण का काम देख चुके पुराने अफसरों के अनुभव का भी लाभ उठाए। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि वे सांसद निधि से बोरिंग कराने के लिए तैयार हैं, लेकिन उसका मेंटेनेंस होना चाहिए। बैठक में विधायक गोलू शुक्ला, महेंद्र हार्डिया और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय शामिल हुए।

एसीएस की बैठक में हुई पानी की समीक्षा

गुरुवार को रेसीडेंसी कोठी में प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन की मौजूदगी में उच्च स्तरीय बैठक भी हुई। इसमें शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में कहा गया कि जरूरत पड़ने पर टैंकरों की संख्या बढ़ाकर नियमित और समयबद्ध जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने और जल संकट प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने पर भी जोर दिया गया।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजनांदगांव की महिला IPS अंकिता शर्मा से पुलिस मुख्यालय ने मांगा स्पष्टीकरण, दशहरे पर AK-47 से किया था फायर

राजनांदगांव की महिला IPS अंकिता शर्मा पर AK-47 से फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस मुख्यालय ने मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।

आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक इंदौर में, संघ प्रमुख होंगे शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में 2 से 4 नवंबर तक आयोजित होगी। बैठक में संघ के प्रमुख और सभी प्रांत संघचालक हिस्सा लेंगे।

सतना में देवी विसर्जन लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली लाइन की चपेट में, 9 घायल

सतना में देवी विसर्जन लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आई। आठ बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर है।

करनाल में बोले शिवराज सिंह चौहान: किसानों का सेवक हूं, सम्मान पर आंच नहीं आने दूंगा

करनाल में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मैं किसानों का सेवक हूं और उनके सम्मान पर कभी आंच नहीं आने दूंगा। उन्होंने 'खेत बचाओ अभियान' का शुभारंभ किया।

PNB करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ के नकली नोट बरामद, NIA ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

PNB करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ के नकली नोट बरामद हुए। NIA ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच को और मजबूती दी है।

नेहा बोरा ने CJP प्रोटेस्ट से किया खुद को अलग, कहा बुलावा दूसरे संगठन का था

नेहा बोरा ने CJP प्रोटेस्ट से खुद को अलग किया और दिल्ली हाई कोर्ट में स्पष्ट किया कि उनका प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं था। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा।

नमन धीर की तूफानी पारी से भारत ने हैगली ओवल में टी20 मैच जीता

नमन धीर की तूफानी पारी से भारत ने हैगली ओवल में टी20 मैच जीता। भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ा रन चेज़ कर इतिहास रचा।

सऊदी अरब में हमले में भारतीय की मौत पर विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी निंदा

सऊदी अरब में हमले में भारतीय की मौत पर विदेश मंत्रालय ने कड़ी निंदा की है। भारत ने आम नागरिकों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमलों को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया।

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 460 अंक टूटा

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट से सेंसेक्स 460 अंक टूटा। निफ्टी 123 अंक गिरकर 22,687 पर बंद हुआ। निवेशकों के भारी नुकसान के संकेत।

बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर लगाया विदेशी ताकतों से जुड़ाव का आरोप

बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों से जुड़ाव का आरोप लगाया है। पार्टी ने प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल और जॉर्ज सोरोस से संबंधों की बात कही है।