सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इन दिनों एक ऐसा ही अनोखा नाम इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम का यह मजाकिया लेकिन चर्चित मंच अब सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
एक्स और इंस्टाग्राम जैसे मंचों पर इस नाम से बने खातों ने कुछ ही दिनों में लाखों लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। इंस्टाग्राम पर जहां इसके करीब 90 लाख अनुयायी हो चुके हैं, वहीं एक्स पर भी एक लाख से ज्यादा लोग इससे जुड़ चुके हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Meta पर बढ़ा दबाव, PM Modi के वीडियो मामले में Zuckerberg ने मांगी माफी; जानिए पूरा विवाद
- Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पहुंचे अभिजीत दीपके, समर्थकों से मांगी माफी; लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
- Sonam Wangchuk Hunger Strike: दिल्ली में बढ़ा तनाव, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके भी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे
- क्या कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होंगे सोनम वांगचुक, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कह दी बड़ी बात
- कॉकरोच जनता पार्टी’ के सोशल मीडिया अकाउंट हैक, संस्थापक अभिजीत दीपके ने जारी की चेतावनी
- कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, घर में घुसकर चाकू से किया हमला
इस अनोखे मंच की शुरुआत अभिजीत दीपके नाम के एक युवक ने की है। उन्होंने 16 मई को “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से यह व्यंग्यात्मक अभियान शुरू किया था, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर नया ट्रेंड बन गया।
दरअसल, इसकी शुरुआत उस समय हुई जब भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। उनके फर्जी डिग्री धारकों की तुलना कॉकरोच से किए जाने की चर्चा के बाद अभिजीत दीपके ने इस नाम से एक मजाकिया राजनीतिक मंच तैयार किया, जिसे युवाओं ने हाथोंहाथ ले लिया।
इस मंच की वेबसाइट भी बनाई गई है। वेबसाइट खोलते ही सबसे पहले लिखा दिखाई देता है कि यह “आलसी और बेरोजगार लोगों की आवाज” है। खासकर नई पीढ़ी के बीच यह तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और इंस्टाग्राम रील्स व मीम्स में लोग खुद को मजाकिया अंदाज में पार्टी का नेता बताते नजर आ रहे हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी का घोषणापत्र भी बेहद दिलचस्प अंदाज में तैयार किया गया है। यह खुद को धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी, लोकतांत्रिक और आलसी बताती है। इसके वादों में सेवानिवृत्ति के बाद मुख्य न्यायाधीशों को राज्यसभा सीट न देने, संसद में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने और पार्टी बदलने वाले नेताओं पर 20 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लगाने जैसी बातें शामिल हैं।



