कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुरी तरह हार के बाद ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बंगाल में भाजपा ने सीटों की लूट की है। उन्होंने कहा कि बंगाल में पूरी लूट हुई है लेकिन हम वापसी करेंगे।
भवानीपुर में काउंटिंग सेंटर पर ममता बनर्जी ने दावा दावा किया कि आईडी कार्ड होने के बावजूद उन्हें अंदर नहीं आने दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा दानवों की पार्टी है, 100 से ज्यादा सीटंज उन्होंने लूटीं और धोखा दिया। चुनाव आयोग भाजपा आयोग है
👉 यह भी पढ़ें:
- सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी से छीनी भवानीपुर सीट, 15 हजार से ज्यादा के अंतर से हराया
- ममता बनर्जी ने किया भाजपा पर हमला-बंगाल जीतने के बाद दिल्ली पर कब्जा कर लूंगी
- बंगाली नववर्ष ‘पोइला बोइशाख’ की बधाई देने के बहाने ममता बनर्जी ने साधा केंद्र पर निशाना, वोट देने का अधिकार छीनने का लगाया आरोप
- पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, कहा-मेरी उम्मीदवारी रद्द कराने की कोशिश कर रही थी भाजपा
ममता ने कहा-यह अनैतिक जीत है
ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने पश्चिम बंगाल सीईओ, आरओ, डीईओ सबको शिकायत की लेकिन वे कुछ नहीं कर रहे। उन्होंने मुझे अंदर नहीं आने दिया। मेरे पास आईडी कार्ड है, फिर भी वे मुझे अंदर नहीं जाने दे रहे। यह नैतिक जीत नहीं है, यह अनैतिक जीत है।
मुझे धक्का दिया, मारा
ममता ने कहा कि चुनाव आयोग, सेंट्रल फोर्स, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने जो किया है वह पूरी तरह अवैध है। एसआईआर से शुरू करके, ईवीएम मशीन लूटकर इन्होंने यह सब जानबूझ कर किया है। लूट, लूट, लूट हुई हैउन्होंने मुझे धक्का दिया, मारा। उन्होंने हर जगह गुंडे लगाए हैं। मैं उम्मीदवार हूं, फिर भी उन्होंने मुझे अंदर नहीं जाने दिया। ममता ने कहा कि तीन बजे से वे हमें मार रहे हैं, उन्होंने मुझे लात मारी। सीसीटीवी बंद कर दिया।


