कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है। इस दौरान सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता नहीं दिख रही है और भाजपा के इशारे पर विपक्षी दलों को निशाना बनाया जा रहा है।
ममता बनर्जी ने कहा कि बाहर से कई ऐसे पर्यवेक्षक आए हैं जो पूरी तरह से भाजपा के निर्देशों के अनुसार काम कर रहे हैं। उन्होंने मतदान की स्थिति पर असंतोष जताते हुए पूछा कि जनता को अपना वोट डालना है, लेकिन क्या इस तरह के माहौल में मतदान संभव है?
👉 यह भी पढ़ें:
- आशीष बनर्जी की मौत पर ममता का दर्द, बोलीं-बदनाम किया, झूठे आरोप लगाए
- West Bengal: कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा-जिसे जहां जाना है 21 जुलाई से पहले चला जाए
- TMC : बंगाल में ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, तीन पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में हुए शामिल
- TMC ऑफिस पर बागी गुट का कब्जा, बैठक के बाद लगाया ताला, अरूप रॉय का नाम लिखा बैनर टांगा
- बंगाल में टीएमसी के बागियों का बड़ा खेला, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को पद से हटाया
- इस्तीफा नहीं दूंगी: धरना क्वीन ममता बनर्जी की यह नौटंकी क्यों?
झंडे और पोस्टर हटाने के आरोप
मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि चुनाव से पहले ही उनकी पार्टी के सभी झंडे और पोस्टर जबरन हटा दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी तत्व अपनी मनमर्जी कर रहे हैं और स्थानीय प्रशासन को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे वार्ड नंबर 70 के पार्षद को बाहर तक नहीं निकलने दे रहे हैं। हमारे कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर उठाया जा रहा है।
भाजपा के इशारे पर नाच रहे पर्यवेक्षक
ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग खुलेआम हमें परेशान कर रहा है. हमने अदालत की अवमानना का नोटिस भेजा है। बाहरी पर्यवेक्षकों को बंगाल लाया गया है, ये खुले तौर पर भाजपा के इशारों पर नाच रहे हैं। उन्होंने कहा कि चक्रबेरिया जाइए, आप खुद देखेंगे कि हमारे सभी पोस्टर हटा दिए गए हैं। क्या चुनाव इसी तरह कराए जाते हैं? ये लोग बाहर से कुछ लोगों को लाए हैं, और ये लोग मतदाताओं में डर और आतंक फैलाने के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं।



