आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या पर भड़के राहुल गांधी, कहा-बंगाल में टीएमसी का गुंडाराज

Date:

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की हत्या पर राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राहुल गांधी ने टीएमसी पर देबदीप की हत्या के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में आज लोकतंत्र नहीं, टीएमसी का गुंडाराज चल रहा है।

राहुल गांधी ने रविवार को एक्स पर लिखा-कांग्रेस के कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की चुनाव बाद टीएमसी से जुड़े गुंडों की ओर की गई हत्या बेहद निंदनीय है। उन्होंने लिखा कि पश्चिम बंगाल में आज लोकतंत्र नहीं, टीएमसी का गुंडाराज चल रहा है। वोट के बाद विरोधी आवाजों को डराना, मारना, मिटाना, यही टीएमसी का चरित्र बन चुका है। कांग्रेस की राजनीति कभी हिंसा पर नहीं टिकी और न कभी टिकेगी। हमने भी अपने कार्यकर्ता खोए हैं, फिर भी हमने हमेशा अहिंसा और संविधान का रास्ता चुना है। यही हमारी विरासत है, यही हमारा संकल्प। इसके साथ ही उन्होंने परिवार को पूर्ण सुरक्षा और मुआवजा देने की मांग की।

दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो

राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा कि  मांग स्पष्ट है कि सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो, कठोर सजा मिले और देबदीप के परिवार को पूर्ण सुरक्षा व मुआवजा सुनिश्चित किया जाए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पोस्ट में यह भी कहा कि भारत की अहिंसक परंपरा को कलंकित करने वाली इस राजनीति के सामने झुकेंगे नहीं। न्याय होकर रहेगा।

कानून-व्यवस्ता पूरी तरह ध्वस्त

इस घटना पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस के नेताओं ने भी जमकर नाराजगी जाहिर की है। नेताओं ने आरोप लगाया कि देबदीप पर सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस से जुड़े बदमाशों ने हमला किया और उसे बेरहमी से पीटा। इसके कुछ ही समय बाद चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। पार्टी ने कहा कि यह दुखद घटना राज्य में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह से ध्वस्त होने को उजागर करती है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद आम आदमी पार्टी अब एक्शन में आ गई है। सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति को याचिका भेजकर सांसदों की सदस्यता खत्म करने की मांग की है। इस संबंध में आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि सभी विशेषज्ञों से सलाह लेने और कपिल सिब्बल की राय जानने के बाद मैंने राज्यसभा के सभापति और भारत के उपराष्ट्रपति को एक याचिका भेजी है। इसमें मैंने अनुरोध किया है कि संविधान की दसवीं अनुसूची के अनुसार इन सात सदस्यों की सदस्यता पूरी तरह से समाप्त कर दी जाए। मैंने उपराष्ट्रपति और सभापति से यह भी अनुरोध किया है कि वे इस मामले की सुनवाई जल्द से जल्द करें और इस पर एक निष्पक्ष फैसला दें। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट के कई फैसले मौजूद हैं। हम यह कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। चड्‌ढा ने प्रावधानों का दिया था हवाला आप छोड़ते समय राघव चड्‌ढा ने संविधान के प्रावधानों का दिया था हवाला। चड्‌ढा ने कहा था कि  भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए, राज्यसभा में आप के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने भाजपा में विलय कर लिया है। सात सांसदों ने इस दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे राज्यसभा के माननीय सभापति को सौंपा गया। इन सांसदों ने छोड़ी है पार्टी राघव चड्ढा स्वाति मालीवाल हरभजन सिंह संदीप पाठक अशोक मित्तल विक्रम साहनी राजिंदर गुप्ता