नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, सुकमा-बीजापुर में मुठभेड़ में 14 नक्सलियों को मार गिराया

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

रायपुर। बस्तर रेंज में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर और सुकमा जिलों में चलाए गए सघन तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने कुल 14 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इन नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में एके-47, आईएनएसएएस और एसएलआर राइफल जैसे अत्याधुनिक हथियार भी जब्त किए गए हैं।

बताया जाता है कि बीजापुर और सुकमा जिलों के दक्षिणी इलाकों में सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। अभियान के तहत दक्षिण बस्तर क्षेत्र में डीआरजी की विशेष टीमों को रवाना किया गया था। ऑपरेशन के दौरान बीजापुर जिले में सुबह लगभग 5 बजे से डीआरजी और नक्सलियों के बीच रुक–रुक कर मुठभेड़ जारी रही। वहीं, सुकमा जिले में भी सुबह लगभग 8 बजे सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक–रुक कर फायरिंग की स्थिति बनी हुई है। तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थलों से कुल 14 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें बीजापुर जिले से 2 और सुकमा जिले से 12 माओवादी शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने इन नक्सलियों के पास से एके-47, आईएनएसएएस और एसएलआर राइफल सहित कई अन्य हथियार और गोला–बारूद भी बरामद किए हैं। मुठभेड़ में नक्सली कमांडर मंगडु के भी मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर की खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को FSSAI की मंजूरी, अब खाद्य पदार्थों की जांच में आएगी तेजी

इंदौर की खाद्य प्रयोगशाला को FSSAI ने अधिसूचित किया है। इससे खाद्य नमूनों की जांच प्रक्रिया तेज होगी और मिलावटखोरी पर नियंत्रण बेहतर होगा।

श्रीरामराजा सरकार का खजाना डबल लॉक में सुरक्षित, ताला तोड़ने की खबरों का प्रशासन ने किया खंडन

श्रीरामराजा मंदिर के खजाने को डबल लॉक में सुरक्षित रखा गया है। प्रशासन ने ताला तोड़ने की अफवाहों को खारिज करते हुए सत्यापन प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी।

राहुल गांधी ने किताब लॉन्च में साझा किया राजीव-सोनिया की पहली मुलाकात का किस्सा

राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की किताब लॉन्च में राजीव-सोनिया की पहली मुलाकात का किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि कैंब्रिज के वर्साइट रेस्टोरेंट में प्रेम कहानी शुरू हुई थी।

बंगाल की खाड़ी में भारत-म्यांमार नौसेना का आठवां संयुक्त अभ्यास IMNEX-26 पूरा

भारत-म्यांमार नौसेना अभ्यास बंगाल की खाड़ी में सफलतापूर्वक पूरा हुआ। IMNEX-26 ने समुद्री सुरक्षा और सहयोग को मजबूत किया।

हैरी पॉटर : हॉगवर्ट्स की बदली दुनिया में हैरी-रॉन की मस्ती, डंबलडोर का जादू भी दिखा

हॉगवर्ट्स की बदली दुनिया में हैरी-रॉन की मस्ती ने जादू की नई कहानी कही है। डंबलडोर का जादू भी इस बदलाव का अहम हिस्सा है।

राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा, CEC से सवाल पूछने की मांग

राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में 48 सवालों के जवाब के लिए हलफनामा दायर किया है। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं।

इंदौर भाजयुमो अध्यक्ष पद पर मंत्री ने रोहित चौधरी के लिए लगाया जोर, अपने दावेदारों के लिए अन्य विधायक भी एक्टिव, घोषणा जल्द

इंदौर भाजयुमो अध्यक्ष पद की नियुक्ति लंबे समय से टल रही है। मंत्री और अन्य विधायक अपने-अपने दावेदारों के लिए सक्रिय हैं।

BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर लगाया देश को बदनाम करने का आरोप

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर देश को बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत विरोधी ताकतों को एकजुट करने का गंभीर आरोप लगाया।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

सेन्सेक्स में 510 अंकों की तेजी के साथ भारतीय शेयर बाजार 16 नवंबर 2026 को हरे निशान में बंद हुआ। FMCG और बैंकिंग सेक्टर्स ने बढ़त दर्ज की।

बिलकिस बानो गैंगरेप केस: SC ने दो दोषियों की उम्रकैद पर रोक लगाई, जमानत दी

बिलकिस बानो गैंगरेप केस में सुप्रीम कोर्ट ने दो दोषियों को जमानत दी और उम्रकैद की सजा पर रोक लगाई। दोषी 17 साल से अधिक जेल में थे।